सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अभी-अभी परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत अभी-अभी अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील अभी-अभी छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 15 मिनट पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 15 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 15 मिनट पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 15 मिनट पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 45 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 47 मिनट पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 1 घंटे पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 1 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट 1 घंटे पहले ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम 2 घंटे पहले जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम 2 घंटे पहले महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश 2 घंटे पहले ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल 2 घंटे पहले रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी 2 घंटे पहले धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी
Chhattisgarh

अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत

किसानों को धान विक्रय में न हो कोई परेशानी, सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश धान की सुरक्षित स्टैकिंग के लिए ड्रेनेज एवं डनेज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला प्रशासन...

अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। किसानों को धान विक्रय में न हो कोई परेशानी, सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

धान की सुरक्षित स्टैकिंग के लिए ड्रेनेज एवं डनेज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव पहल, विशेष डिजिटल डैशबोर्ड से हो रहा धान खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण

जिला एवं सेक्टर नोडल अधिकारी अपलोड कर रहे तस्वीरें, सुबह-शाम दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से व्यवस्थाओं की समीक्षा

रायपुर, 23 नवंबर 2026/ अपर मुख्य सचिव एवं रायपुर जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के साथ जिले के आरंग, जरौद एवं भानसोज धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर धान विक्रय की प्रक्रिया और केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया सुचारू एवं किसान हितैषी होनी चाहिए। किसानों को टोकन प्राप्त करने से लेकर धान की तौल एवं विक्रय तक किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती शर्मा ने आरंग धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठक सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में आने वाले किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। धान की तौल, भंडारण एवं अन्य व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज एवं डनेज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें

जरौद धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती शर्मा ने धान की स्टैकिंग एवं भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बारिश एवं नमी से धान को सुरक्षित रखने के लिए ड्रेनेज एवं डनेज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जित धान की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं। साथ ही कृषक उन्नति योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना की जानकारी मिल सके।

किसानों ने बताया—आसानी से कट रहे टोकन, धान बेचने में नहीं हो रही परेशानी

भानसोज धान खरीदी केंद्र में अपर मुख्य सचिव श्रीमती शर्मा ने किसानों से सीधे संवाद कर खरीदी व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने किसानों से पूछा कि टोकन कटवाने में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। इस पर किसानों ने बताया कि उनके टोकन आसानी से कट रहे हैं और धान विक्रय में भी कोई समस्या नहीं आ रही है।

अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण जिन किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है, उन्हें नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव पहल, डिजिटल डैशबोर्ड से हो रहा धान खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि जिले में धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के लिए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा विशेष पहल की गई है। जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन द्वारा एक विशेष डिजिटल डैशबोर्ड तैयार कराया गया है। इस डैशबोर्ड के माध्यम से जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि डैशबोर्ड पर जिला नोडल अधिकारी एवं सेक्टर नोडल अधिकारी नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों की तस्वीरें अपलोड करते हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से धान की स्टैकिंग, भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं केंद्रों की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है। किसी भी केंद्र में अव्यवस्था या गड़बड़ी होने पर डैशबोर्ड के माध्यम से उसकी सूचना भी प्राप्त हो जाती है।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम दो बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाती है। डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से अधिकारी खरीदी केंद्रों की स्थिति की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त कर रहे हैं। इस तकनीक आधारित व्यवस्था से धान खरीदी केंद्रों की निगरानी अधिक प्रभावी और पारदर्शी हुई है।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीदी केंद्रों में उपार्जित धान पूरी तरह सुरक्षित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री बिश्वरंजन, खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा, डीसीसीबी भूपेश चंद्रवंशी, एसडीएम आरंग रवि सिंह, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।