National News

PM मोदी आज सुबह 10 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित… कोरोना काल में 9 बार देश को कर चुके हैं संबोधित…

Getting your Trinity Audio player ready...

इंपेक्ट डेस्क.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएमओ की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, संबोधन का मुख्य विषय क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। वैसे पीएम मोदी का आज का संबोधन बेहद महत्वपूर्ण इसलिए रहने वाला है क्योंकि एक दिन पहले ही देश ने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया है।

उम्मीद है कि पीएम मोदी आज अपने संबोधन के दौरान कोई बड़ा एलान कर सकते हैं, साथ ही दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर लोगों को कोरोना से आगाह कर सकते हैं। इसके अलावा देश की कई योजनाओं की उपलब्धि पर चर्चा कर सकते हैं। इसके साथ यह भी उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी भारत के 100 करोड़ टीकाकरण वाली देश की उपलब्धि पर भी अपना संबोधन दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *