सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 6 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 7 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 7 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 7 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 7 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 7 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 7 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 8 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 8 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 8 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 8 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 9 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 9 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 10 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 10 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 10 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 10 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 11 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 11 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
छत्तीसगढ़

भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

भाजपा ने आठ नए प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा की है, जिनमें अनुकृति को कोटद्वार क्षेत्र से जिम्मेदारी दी गई है। पहली नजर में यह संगठन के मीडिया तंत्र का विस्तार लगता है, लेकिन इसके बड़े राजनीतिक मायने हैं।

 

अनुकृति वर्ष 2022 में कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और अप्रैल, 2024 में भाजपा में शामिल हुईं थीं। अब प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी भूमिका महज संगठनात्मक नहीं रह गई है। उन्हें प्रदेश के राजनीतिक विमर्श में लगातार मौजूद रहने का मंच मिलेगा। सरकार के फैसलों का बचाव करना हो या कांग्रेस के हमलों का जवाब देना अब अनुकृति भाजपा के पक्ष की मुखर आवाज होंगी

एक ओर श्वसुर हरक सिंह रावत कांग्रेस के मंच से भाजपा पर निशाना साधेंगे, वहीं बहू अनुकृति उनके हमलों का भाजपा के मंच से जवाब देंगी। उत्तराखंड की राजनीति में परिवार के भीतर दो अलग राजनीतिक ध्रुवों का यह दृश्य अपने आप में असाधारण है। रिश्ते वही हैं, लेकिन राजनीतिक रास्ते अलग हैं और अब दोनों को जनता के बीच अपनी-अपनी सियासी निष्ठा भी साबित करनी होगी।

बहू और ससुर, दोनों की होगी सियासी परीक्षा

यदि अनुकृति लगातार प्रदेश के मुद्दों पर मुखर होती हैं, गढ़वाल की राजनीति में सक्रियता बढ़ाती हैं और संगठन में अपनी उपयोगिता साबित करती हैं तो धीरे-धीरे उनकी पहचान हरक की बहू से आगे निकल सकती है। यही स्थिति हरक के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक चुनौती बन सकती है। हरक की राजनीतिक पूंजी वर्षों का अनुभव, क्षेत्रीय संपर्क और गढ़वाल की राजनीति में बनाई गई पकड़ है।

अनुकृति के पास इसके मुकाबले नई पीढ़ी का चेहरा, महिला होने का राजनीतिक लाभ और अब भाजपा का मजबूत संगठनात्मक मंच है, फिलहाल नए राजनीतिक रिश्तों में श्वसुर और बहू दोनों को सियासी परीक्षा देनी होगी। हरक के लिए चुनौती यह होगी कि उनकी राजनीतिक पकड़ परिवार कांग्रेस के पक्ष में कितनी प्रभावी साबित होती है। वहीं अनुकृति के लिए चुनौती यह होगी कि वह भाजपा में अपनी पहचान कितनी जल्दी और कितनी मजबूती से स्थापित कर पाती हैं।