मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 2 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 2 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 2 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 2 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 2 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 2 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 2 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 2 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 4 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 4 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 4 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 6 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 6 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 6 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 14 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 15 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 15 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 16 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 16 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 16 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
टेक्नोलॉजी

अपडेट के बिना हो सकती हैं गंभीर समस्याएं, सरकार ने जारी की चेतावनी।

आपके पास अगर एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो खबर आपके लिए है. भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने एक सुरक्षा चेतावनी जारी की है. सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने अपनी चेतावनी CIAD-2024-0013 में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के अलग-अलग वर्जन में कई खामियों को पाया है. इन्हें हाई रिस्क यानी बहुत खतरनाक माना जा रहा है. इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपका फोन पूरी तरह से अपने कब्जे में ले सकते हैं.

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई कमजोरियां पाई गई हैं. इन कमजोरियों का फायदा उठाकर गलत इरादे वाले लोग आपके फोन से कई तरह की चीजें चुरा सकते हैं, जैसे कि आपकी निजी जानकारी. इतना ही नहीं, हैकर्स आपके फोन को पूरी तरह से कंट्रोल भी कर सकते हैं या फिर उसे खराब भी कर सकते हैं. ये कमजोरियां एंड्रॉयड के अलग-अलग पार्ट्स जैसे कि फ्रेमवर्क, सिस्टम, एएमलॉजिक, आर्म कंपोनेंट्स, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम कंपोनेंट्स और क्वालकॉम के बंद सोर्स कंपोनेंट्स में मौजूद हैं.

क्या होंगे रिस्क?

– आपकी लॉग इन जानकारी (जैसे ईमेल या सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड).
– आपके फोन पर मौजूद संदेश, फोटो, कॉन्टेक्ट और बैंक आदि से जुड़ी जानकारी.
– वे आपके फोन को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में भी ले सकते हैं.
– वो आपके फोन को पूरी तरह से खराब भी कर सकते हैं.

कौन से फोन्स टारगेट पर?

CERT-In ने पाया है कि कई एंड्रॉयड फोन में कुछ कमजोरियां हैं. ये कमजोरियां एंड्रॉयड 12, 12L, 13 और 14 वर्जन चलाने वाले फोन को भी प्रभावित करती हैं. इन कमजोरियों से बचने के लिए आपको जल्द से जल्द अपने फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करना चाहिए. ये अपडेट आपके फोन बनाने वाली कंपनी (Samsung, Xiaomi, इत्यादि) द्वारा दिया जाएगा. इस अपडेट में ही इन खामियों को दूर करने के लिए जरूरी चीज़ें शामिल होती हैं. अच्छी बात ये है कि Google ने इन कमजोरियों को ठीक करने के लिए अपडेट पहले ही जारी कर दिए हैं. मार्च 2024 के एंड्रॉयड सिक्योरिटी बुलेटिन में भी इन कमजोरियों की जानकारी है. अगर आपके फोन का सिक्योरिटी पैच लेवल 2024-03-05 या उससे ऊपर है तो आप सुरक्षित हैं.