रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 7 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 8 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 8 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 8 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 8 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 8 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 8 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 8 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 9 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 9 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 9 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 9 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 9 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 9 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 11 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 11 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 12 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 12 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 12 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 12 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राष्ट्रीय

देश में चुनाव एक साथ कराने से जुड़े सरकार के प्रस्ताव पर मौसम की स्थिति और जलवायु को ध्यान में रखना चाहिए : मृत्युंजय महापात्र

नई दिल्ली
देश में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने से जुड़े सरकार के प्रस्ताव पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि अधिकारियों को इतनी बड़ी कवायद की योजना बनाते समय निश्चित रूप से मौसम की स्थिति और जलवायु को ध्यान में रखना चाहिए। महापात्र ने एक साक्षात्कार में कहा कि आम चुनाव के दौरान भीषण गर्मी के मद्देनजर मौसम विभाग अधिकारियों को बेहतर तैयारी में मदद करने के लिए पूर्वानुमान संबंधी सूचना प्रदान कर रहा है, लेकिन उसने रैलियों और मतदान के समय में बदलाव की सलाह नहीं दी है। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव' कराने के लिए आदर्श समय के बारे में पूछे जाने पर आईएमडी महानिदेशक ने कहा कि अधिकारियों को योजना बनाते समय मौसम की स्थिति और जलवायु पर विचार करना चाहिए।

सरकारी खजाने पर बोझ घटेगा
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव' लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक साथ चुनाव कराने के विचार के संदर्भ में है। सरकार ने यह विचार प्रस्तावित करते हुए कहा है कि इससे हर साल कई बार चुनाव अधिकारियों और सुरक्षा बलों की तैनाती नहीं करनी पड़ेगी और सरकारी खजाने पर बोझ घटेगा तथा राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार पर किये जाने वाले खर्च में कमी आएगी। इस साल, नौ अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने के दौरान लगभग एक अरब लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। हालांकि, चुनाव के दौरान भीषण गर्मी को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

रैलियों, सभाओं और मतदान के लिए उपयुक्त व्यवस्था
आईएमडी के अनुसार, इस अवधि के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में ज्यादातर दिन लू चलने का अनुमान है। महापात्र ने कहा कि मतदाताओं और कर्मचारियों के बीच भीषण गर्मी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। भीषण गर्मी के पूर्वानुमान के मद्देनजर उन्होंने कहा कि चुनाव के दिनों में रैलियों, सभाओं और मतदान के लिए पानी, शीतलन सुविधाएं और गर्मी से देखभाल के लिए उपयुक्त व्यवस्था की जानी चाहिए।

निर्वाचन आयोग ने पहले आईएमडी से परामर्श किया
महापात्र ने कहा, ‘‘लोग कतार में लगते हैं, तो उनके पास पर्याप्त पेयजल होना चाहिए। अगर लोग बेहोश होते हैं या लू की चपेट में आते हैं तो मदद के लिए प्राथमिक चिकित्सा का इंतजाम और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता होनी चाहिए…छायादार जगह की व्यवस्था होनी चाहिए। तैयारियों के संदर्भ में यह न्यूनतम आवश्यकता है।'' उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले आईएमडी से परामर्श किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रारंभिक चरण में देश के विभिन्न हिस्सों के लिए मार्च, अप्रैल, मई और जून की जलवायु संबंधी जानकारी प्रदान की ताकि वे विवेकपूर्ण निर्णय ले सकें कि उन्हें किस हिस्से में और किस समय चुनाव कराना चाहिए।'' महापात्र ने कहा, ‘‘हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और मौसमी आधार पर सभी प्रकार के पूर्वानुमान और अलर्ट भी जारी कर रहे हैं।'' मौसम विभाग ने उन क्षेत्रों को चिह्नित किया है जहां सामान्य से अधिक तापमान रहने और लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग तापमान, आर्द्रता, हवा की रफ्तार के आधार पर महसूस होने वाली गर्मी के स्तर को लेकर भी पूर्वानुमान जारी कर रहा है जिससे बेहतर तरीके से पता चलेगा कि लोगों को घर से बाहर किस तरह के मौसम का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही रात के दौरान गर्मी के बारे में भी अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।

मौसम के संबंध में हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा
महापात्र ने कहा कि मौसम के संबंध में हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है और लोगों, जिला प्रशासकों और राज्य-स्तरीय अधिकारियों को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्तर और राज्य स्तर पर स्वास्थ्य, बिजली, श्रम, कृषि, जल संसाधन और कई अन्य हितधारकों के साथ-साथ निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोगों को नियमित रूप से यह जानकारी प्रदान की जा रही है। महापात्र ने कहा कि यह जानकारी निश्चित रूप से उन्हें चुनाव प्रक्रिया के अनुसार योजना बनाने में मदद करेगी। यह पूछे जाने पर कि चुनाव के दौरान कितनी भीषण गर्मी पड़ेगी, आईएमडी प्रमुख ने कहा कि अप्रैल-जून की अवधि में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका है, मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत में इसकी काफी संभावना है।