मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 1 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 1 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 1 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 1 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 1 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 2 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 2 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 5 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 5 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 5 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 13 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 13 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 14 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 14 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 14 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 14 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 14 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 14 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम
छत्तीसगढ़

हमने 3 महीने में ही कई वादों को पूरा किया : साय

रायपुर

भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियों को तेजी से अमलीजामा पहनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा के सभी सात मोर्चों की सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आहूत संयुक्त बैठक हुई जिसमें प्रदेश व केंद्रीय नेताओं ने चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन देकर कार्यकतार्ओं से कमर कसकर चुनाव मैदान में उतरने के लिए आह्वान किया। बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा का स्वागत करते हुए कार्यकतार्ओं से सघन जन सम्पर्क और जन संवाद करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर अपने संबोधन की शुरूआत में भाजपा में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकतार्ओं का भाजपा परिवार में अभिनंदन है। श्री साय ने इस मौके पर कार्यकतार्ओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद कभी भी हो सकता है। छत्तीसगढ़ के सभी 11 संसदीय क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित हो गए हैं और अब कार्यकतार्ओं को कटिबद्ध होकर छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए  परिश्रम करना है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को 10 वर्ष हो गए हैं और इन 10 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा की सरकार ने देश में चहुँमुखी विकास और जनकल्याण के कार्य करके अनेक उपलब्धियों से देश का माथा गर्व से ऊँचा किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सन 2014 में भाजपा को 282 सीटें मिलीं और फिर सन 2019 में जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री मोदी पर विश्वास करते हुए 303 सीटों पर भाजपा को विजयी बनाकर अपना आशीर्वाद दिया। इस बार के चुनाव में हम सबको 'चार सौ पार' का लक्ष्य लेकर केंद्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के लिए कार्य करना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल  में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। धारा 370, जिसे कोई समाप्त नहीं कर पाया और जिसके लिए यह हौआ खड़ा किया जाता रहा कि इसे खत्म करने से देश में खून-खराबा हो जाएगा, को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति का परिचय देकर खत्म कर दिया। इसी प्रकार तीन तलाक पर कानून बनाकर और अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करके वहाँ भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर श्री मोदी ने महिलाओं को सामाजिक न्याय दिलाने और देशवासियों की आस्था का सम्मान करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही लगातार बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, जो कांग्रेस सरकार ने रोक दिया था, के लिए राज्यांश की घोषणा कर दी गई। 12 लाख किसानों के खाते में 3,716 करोड़ रुपए धान के दो वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान कर दिया गया। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की ?3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की गई। इस वर्ष रिकॉर्ड 1.45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कुल 24 लाख 72 हजार किसानों से की गई। धान की अंतर की राशि का भुगतान आगामी 12 मार्च को कर दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना के तहत चुनाव से पहले प्रदेश की 70 लाख 14 हजार महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रुपए (सालाना 12 हजार रु.) दिया जाएगा और जो माताएं बहने महतारी वंदन योजना का फॉर्म किसी कारणवश नहीं भर पाई या कोई छूट गई हों तो वह भी फिर से फॉर्म भरकर इस योजना का लाभ ले सकेंगी। प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए सभी लाभार्थियों को नि:शुल्क रेत भी दी जाएगी। प्रदेश के युवाओं के साथ हुए छल को देखते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार ने पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई को सौंप दी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सीना ठोककर उतरना है और भाजपा प्रत्याशियों को जिताना है। इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर हमें जीत हासिल कर केंद्र में श्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। श्री साय ने कटाक्ष किया कि आज कांग्रेस पार्टी में कोई रहना नहीं चाहता। कांग्रेस पार्टी देश में कहीं दिख नहीं रही है। भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले कांग्रेसी पहले अपने पार्टी के लोगों को जोड़ें। देश में न्याय यात्रा निकालने वाली कांग्रेस पार्टी पहले अपने लोगों के साथ तो न्याय करे। आज कांग्रेस की नैया डूबती हुई नजर आ रही है जिसमें कोई सवार नहीं होना चाह रहे हैं।