रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 10 मिनट पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 11 मिनट पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 12 मिनट पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 13 मिनट पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 36 मिनट पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 56 मिनट पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 1 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 1 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 1 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 1 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 1 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 1 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 1 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 1 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 2 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 2 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 2 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप
Breaking News

यूपी में फिर हैवानियत: फतेहपुर में भी उन्नाव जैसी जघन्य वारदात, रेप पीड़िता को जिंदा जलाया

  • न्यूज डेस्क. एजेंसी।

उन्नाव में दरिंदगी के बाद पीड़िता को जिंदा जलाने की घटना अभी लोग भूल भी नहीं पाए कि पड़ोसी जनपद फतेहपुर में एक और ऐसी ही वारदात ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। फतेहपुर के हुसेनगंज इलाके के एक गांव में शुक्रवार की रात पड़ोस में रहने वाले चाचा ने किशोरी के साथ दरिंदगी की। शनिवार सुबह परिजन उसे लेकर थाने जाने लगे तो आरोपित ने मिट्टी का तेल डालकर पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश की। 90 फीसदी झुलसी किशोरी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

घर में अकेले थी युवती

युवती शनिवार सुबह घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। तभी पड़ोसी युवक उसके घर पहुंचा और दरिंदगी की। पीड़िता के दिए बयान के अनुसार दुष्कर्म के बाद उसने परिजनों को बताने की बात कही। इस पर आरोपित उसे खींचता हुआ कमरे में ले गया और वहां रखे मिट्टी के तेल का गैलन उस उड़ेलकर आग लगा दी।

90 फीसदी झुलसी पीड़िता

आग का गोला बनने के बाद पीड़िता बचने के लिए चीखती-चिल्लाती रही। शोरगुल सुनकर पड़ोसियों ने उस पर जूट का बोरा डालकर किसी तरह आग बुझाई और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां नाजुक हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। फतेहपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. नरेश विशाल ने बताया कि पीड़िता 90 फीसदी झुलस गई है। पैर के निचले हिस्से ही शेष बचे हैं। बाकि शरीर बुरी तरह झुलस गया है।

मजिस्ट्रेट के सामने चीखी पीड़िता, मुझे बचा लो

जिला अस्पताल पहुंची पीड़िता चीखती रही थी। महिला इंस्पेक्टर के साथ बयान लेने पहुंचे नायब तहसीलदार के सामने पीड़िता बचाने के लिए चिल्ला पड़ी। मजिस्ट्रेट द्वारा घटना के बारे में पूछने पर वह बार-बार चिल्लाती रही…साहब मुझे बचा लो, मै मरना नहीं चाहती। बेटी की हालत देखकर उसके परिजन भी दहाड़े मारकर बिलख रहे थे। वहीं, सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

डीएम-एसपी ने पीड़िता के गांव में डेरा डाला

उन्नाव जैसी घटना घटित होने पर अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा पीड़िता को रेफर किए जाने के बाद उसके गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों से घटना के बावत जानकारी ली और परिजनों को भरोसा दिया कि आरोपित को सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिया।

आरोपित परिवार समेत फरार

दरिंदगी को अंजाम देने वाला आरोपित फरार हो गया। दहशत में उसके परिजन भी ताला बंदकर गांव से निकलकर बाहर चले गए। अफसरों के पहुंचने पर आरोपित के परिजनों की तलाश कराई गई लेकिन किसी का पता नहीं चला।

पीड़िता की हालत बेहद नाजुक : हैलट अस्पताल

करीब 90 फीसदी जली युवती की हालत बेहद नाजुक है। उसे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल अफसर डॉ. अनुराग राजूरिया के मुताबिक पीड़िता को सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन डाली गई। उसे माइनर ओटी ले जाया गया है। स्टेबल करने के बाद बर्न वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। दो बार प्रमुख सचिव ने हैलट के प्रमुख अधीक्षक आरके मौर्य से इस संदर्भ में बात की है। गायनी से मेडिकल की टीम को भी बुला लिया गया है। हालत ठीक नही है। हैलट अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक प्रो. आरके मौर्या का कहना है की शासन को मौखिक जानकारी दी जा रही है। युवती का बेहतर उपचार शुरू कर दिया गया है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *