रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर अभी-अभी पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 1 मिनट पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 मिनट पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 3 मिनट पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 50 मिनट पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 51 मिनट पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 52 मिनट पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 53 मिनट पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 55 मिनट पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 56 मिनट पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 1 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 1 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 1 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 1 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 1 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 2 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 2 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 2 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 2 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल
Breaking News

कल से लागू हो जाएंगे ये चार नए बदलाव, जानें आप पर होगा क्या असर

  • न्यूज डेस्क. एजेंसी।

बैंकिंग, सड़क परिवहन और दूरसंचार क्षेत्र में ग्राहकों से जुड़े कई नए बदलाव 15 और 16 दिसंबर से प्रभावी हो रहे हैं। अगर आप राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरते हैं तो यह जान लीजिए कि रविवार से फास्टैग का नियम प्रभावी हो जाएगा। आपने अभी तक फास्टैग नहीं बनवाया है तो देर न करें। वहीं सोमवार से ट्राई के नियम लागू होंगे, जिसमें तीन दिन में नंबर पोर्ट करने का दावा है। 16 से एनईएफटी की 24 घंटे सुविधा होगी, जिससे आप किसी भी वक्त ऑनलाइन बैंकिंग लेनदेन कर पाएंगे।

नंबर पोर्टेबिलिटी आसान होगी
नए नियमों के बाद ग्राहक तीन कामकाजी दिन में अपने नंबर को पोर्ट कर सकेंगे। वहीं दूसरे सर्कल में नंबर पोर्ट पांच कामकाजी दिन में पोर्ट करा पाएंगे।अभी इसमें 15-20 दिन लग जाते हैं। हालांकि पोर्टिंग कोड तभी मिलेगा जब ग्राहक सभी शर्तें पूरी करता होगा। जैसे कम से कम 90 दिन से उसके पास किसी कंपनी का सक्रिय कनेक्शन हो। उसे सभी बकाया चुकाना होगा। नंबर पोर्ट न करने की कोर्ट या कोई अन्य कानूनी पाबंदी न हो। पोर्टिंग कोड सिर्फ चार दिन ही वैध रहेगा। इन बदलावों के लिए 10 से 15 दिसंबर तक पोर्टिंग सुविधा बंद रखी गई है।

फास्टैग आज रात से लागू
अगर समयसीमा फिर नहीं बढ़ती है तो सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर डिजिटल भुगतान की व्यवस्था फास्टैग 15 दिसंबर (14 दिसंबर रात 12 बजे के बाद से) लागू हो जाएगी। यह सभी निजी व व्यावसायिक वाहनों के लिए है। अगर आपके फास्टैग नहीं है और आप फास्टैग की लेन में वाहन लेकर प्रवेश करते हैं तो आपसे दोगुना टोल वसूला जाएगा। राजमार्गों पर अभी एक हाइब्रिड लेन होगी, जहां बिना फास्टैग के वाहनों से शुल्क वसूली होगी।

कभी भी कर सकेंगे एनईएफटी से लेनदेन
बैंक सोमवार से 24 घंटे एनईएफटी कर सकेंगे यानी कभी भी ऑनलाइन पैसा भेजने या लेने की सुविधा ग्राहकों को मिलेगी। 15 दिसंबर की रात 12.30 बजे से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। अभी सभी कामकाजी दिनों में सुबह 8 बजे से शाम सात बजे तक ही एनईएफटी की सुविधा है। इसमें लेनदेन विफल रहने पर दो घंटे के भीतर पैसा लौटाना होगा और क्रेडिट का एसएमएस भी देना होगा। एनईएफटी-आरटीजीएस पर शुल्क पहले ही खत्म किया जा चुका है।

आईसीआईसीआई बैंक में चार नकद लेनदेन ही मुफ्त
आईसीआईसीआई बैंक 15 दिसंबर से ग्राहकों को चार बार ही नकद लेनदेन (जमा/निकासी) की सुविधा देगा। इसके बाद लेनदेन पर 150 रुपये का शुल्क लगेगा। होम ब्रांच में निशुल्क जमा-निकासी की भी अधिकतम दो लाख रुपये की सीमा होगी। इसके बाद प्रति हजार रुपये पर पांच रुपये शुल्क होगा। इसमें भी न्यूनतम शुल्क 150 रुपये होगा। होम ब्रांच से इतर रोजाना 25 हजार रुपये तक जमा और निकासी पर कोई शुल्क नहीं होगा। इसके ऊपर वही शुल्क लगेगा।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *