मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 2 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 3 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 3 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 3 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 3 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 3 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 3 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 3 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 4 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 4 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 4 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 7 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 7 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 7 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 15 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 15 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 16 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 16 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 16 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 17 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
टेक्नोलॉजी

हर दिन अधिक पानी पीने के लिए टिप्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है, यह हम सब जानते हैं। बावजूद इसके हम दिनभर ठीक से पानी नहीं पीते हैं। पानी हमे हाइड्रेट रखने के साथ हमारे शरीर से विषैले पदार्थों व गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर को हानि पहुंच सकती है।

प्रत्येक व्यक्ति को हर दिन कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को कई रोगों से बचाया जा सकता है। कई बार लोग शरीर के लिए पानी की आवश्यकता के बारे में जानते हुए भी पानी पीना भूल जाते हैं। इसलिए हम कुछ ऐसे टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिनसे आप अपने पानी का इनटेक बढ़ा सकते हैं।

पानी की बोतल कैरी करें

घर से बाहर जब भी कदम रखें चाहें ऑफिस जा रहे हो या किसी से मिलने, हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखें। कई बार आप दिनभर घर से बाहर होने पर इतने व्यस्त हो जाते हैं कि आपको पानी पीने का ख्याल ही नहीं आता है। ऐसे में पानी हर समय आपके पास उपलब्ध होगा। साथ ही पानी की बोतल हाथ में रहेगी तो न चाहते हुए भी आपको पानी पीने का मन करता रहेगा।

अपने फोन में अलार्म सेट करें

पानी पीना भूल जाते हैं, इसे याद रखने का सबसे बेस्ट तरीका है फोन में अलार्म सेट करना। आपको कई एप भी मिल जाएंगी जिन्हें खासतौर से इसी काम के लिए डिजाइन किया गया है। प्रत्येक अलार्म पर एक कप पानी पीने की आदत डालें। ये तरीका कई बार इरिटेट कर सकता है, लेकिन इसके परिणाम काफी अच्छे हैं।

इंफ्यूज वॉटर (फ्लेवर्ड वॉटर)

पानी पीने से बोरियत आती है, तो क्यों न उसमें ही कुछ एड ऑन कर दिया जाए। अपने पानी के इनटेक को बढ़ाने के लिए पानी में कुछ फल, सब्जियां या हर्ब्स का इस्तेमाल कर इंफ्यूज वॉटर तैयार कर सकते हैं। यह टेस्ट में बेहतर होने के साथ स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। चाहें तो नींबू और पुदीना या फिर खीरा और तुलसी का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं। कुछ लोग अल-अलग बेरी का इस्तेमाल भी करते हैं।

आदत बनाएं

रोजाना सुबह उठकर एक गिलास पानी पीने की आदत डालें। इसके बाद दिनभर में जितनी मील लें उससे आधे घंटे पहले एक गिलास पानी पिएं। इससे धीरे धीरे यह आपकी आदत में आ जाएगा और रोजमर्रा की जिंदगी में पानी का इनटेक अपने आप बढ़ जाएगा।

पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें

शरीर में पानी की पूर्ति के लिए आप इनडायरेक्ट तरीका भी अपना सकते हैं। इसके लिए ऐसी चीजों का सेवन करें, जिनमें पानी उच्च मात्रा में मौजूद हो। जैसे तरबूज, संतरा, स्ट्रॉबेरी, खीरा आदि। ये सभी चीजों आपके शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ फाइबर व कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती हैं।
।