आंधी-तूफान से उड़ गए थे छप्पर, मिली मुआवजे की राशि

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

शनिवार देर शाम को जिले में आऐं तेज आंधी-तूफान से छिन्दगढ़ के कांजीपानी, पाखेला, छिन्दगढ़ में कई घरों के छप्पर उड़ गए थे। जिसके बाद तत्काल प्रशासन ने उन घरों में होने वाले नुकशान का आकंलन किया गया और जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा मुआवजा की राशि बांटी गई।

सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, जनपद सदस्य नाजीम खान ने छिन्दगढ़ के कांजीपानी, पाखेला व छिन्दगढ़ में करीब 44 घरों के लिए 1 लाख 70 हजार का मुआवजा का वितरण किया गया। यहां पर शनिवार शाम को आए आंधी-तूफान ने घरों को तहस-नहस कर दिया था। जिसके बाद तत्काल प्रशासन के द्वारा नुकशान का आकंलन किया गया था। उसके बाद उन्हे राहत दी गई। इस दौरान पाखेला सरपंच बुधरी बाई, तहसीलदार भी मौजूद रहे।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!