रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 3 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 3 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 3 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 4 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 4 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 4 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 4 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 4 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 5 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 5 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 5 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 5 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 5 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 5 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 5 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 6 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 6 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 6 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 6 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 6 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप
राजनीति

बीजेपी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही, कांग्रेस-सपा देगी समर्थन?

नई दिल्ली
बीजेपी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। कयास लग रहे थे कि वरुण गांधी आगामी लोकसभा चुनाव में अमेठी से निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं और सपा व कांग्रेस वहां से उनका समर्थन कर सकती है। हालांकि, अब बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। मालूम हो कि अमेठी कई दशकों तक गांधी परिवार का गढ़ रही है। यहां से राहुल गांधी खुद 15 सालों तक सांसद रहे। हालांकि, पिछले चुनाव में बीजेपी की स्मृति ईरानी ने राहुल को हरा दिया था।

वरुण गांधी पिछले कई सालों से बीजेपी से नाराज बताए जाते रहे हैं। किसान आंदोलन, लखीमपुर खीरी कांड समेत कई ऐसे मामले रहे, जब वह अपनी ही राज्य और केंद्र सरकार पर हमलावर रहे। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में वरुण के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बदलाव देखने को मिला है और अब वे बीजेपी व पीएम मोदी से संबंधित पोस्ट्स को रि-पोस्ट कर रहे हैं। वरुण के कई सालों तक बीजेपी सरकार पर ही हमलावर होने की वजह से अटकलें हैं कि इस बार बीजेपी से उनका टिकट कट सकता है। पीलीभीत से बीजेपी किसी अन्य उम्मीदवार को मैदान में उतार सकती है। ऐसे में वरुण के अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जाने लगीं। साथ ही, कांग्रेस व सपा वरुण को समर्थन भी दे सकती है। 'लाइव मिंट' की रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है।

बता दें कि वरुण गांधी लगातार बीजेपी सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में, वरुण ने हवाई अड्डों पर शराब की दुकानों की तर्ज पर रेलवे स्टेशनों पर शराब की बिक्री की अनुमति देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की थी। इससे पहले, अक्टूबर 2023 में, उन्होंने अमेठी में संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित करने को लेकर यूपी सरकार के प्रशासन को आड़े हाथों लिया था। बाद में, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने निलंबन पर रोक लगा दी, जिसकी भाजपा नेता ने प्रशंसा की। उससे पहले, 2020-21 में, वरुण ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। इसी दौरान वरुण को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति से भी हटा दिया गया। उस समय, अटकलें लगाई जा रही थीं कि वरुण गांधी 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।