बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 1 घंटे पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 1 घंटे पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 1 घंटे पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 1 घंटे पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 1 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 2 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 2 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 2 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 2 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 2 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 3 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 3 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 4 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 4 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 5 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
Beureucrate

रेत की नई नीति से पर्यावरण की सुरक्षा के साथ राजस्व भी बढ़ेगा : अन्बलगन

रेत की नई नीति से पर्यावरण की सुरक्षा के साथ राजस्व भी बढ़ेगा : अन्बलगन
  • इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर.

रेत को लेकर राज्य सरकार की नई नीति कई मायनों में चर्चा का विषय बनी हुई है। रेत खदानों के टेंडर की प्रक्रिया के बाद बाजार में रेत की मारा—मारी काफी बढ़ गई है। इसका सबसे बड़ा कारण रेत की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर आ गया है। टेंडर की प्रक्रिया से पहले प्रदेश में पंचायतों और नगरीय निकायों के अधीन सभी घोषित—अघोषित रेत खदानों का संपादन चल रहा था।

सन 2016 में इसकी संख्या करीब 714 थी। वहीं वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया के बाद फिलहाल केवल 60 खदानों में ही कार्य प्रारंभ हो पाया है। इस मसले को लेकर राज्य सरकार की नीति को व्यापक और पारदर्शी बनाया गया है। खनिज साधन विभाग का दावा है कि भले ही अभी सारी खदानें क्रियाशील नहीं हो पाई हैं पर आने वाले वक्त में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

रेत को लेकर राज्य सरकार की नीति पर्यावरण की रक्षा, उत्पादकता और पारदर्शिता पर आधारित है। यह कहना है खनिज साधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी का। श्री अन्बलगन ने आज महानदी भवन में बस्तर इम्पेक्ट के साथ चर्चा में बताया कि रेत खदानों के टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबसे बड़ा बदलाव दिखने लगेगा। वे कहते हैं निश्चित तौर पर रेत के भाव कम होंगे। यह कहना कि रेत को लेकर खदान ठेकेदार मनमानी करेंगे और इसका प्रभाव कीमतों पर पड़ेगा तो यह कुछ ही दिनों में स्पष्ट हो जाएगा। जब पूरा बाजार खुल जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश रेत के निर्गमन, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय निकायों की आय और शासन की आय में बढ़ोतरी के साथ नियंत्रित उत्पादन की है। यह समझना आवश्यक है कि नदियों के रेत के भंडार वास्तव में भू—जल स्तर के लिए फेफड़ों का काम करते हैं। मनमानी निकासी ने इसका नकारात्मक प्रभाव पर्यावरण पर पड़ता है। इसीलिए सभी खदानों को लेकर पर्यावरण क्लीयरेंस की प्रक्रिया भी इसमें शामिल की गई है।

राज्य शासन ने नरवा—गुरुवा—घुरवा और बाड़ी की जो नीति बनाई है इसी के तारतम्य में प्रदेश में खनिज खनन की प्रक्रिया को न्याय संगत बनाने का काम चल रहा है। श्री अन्बलगन ने बताया कि आने वाले दो से तीन महिने में प्रदेश की सभी रेत खदानों का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर निगरानी का सिस्टम डवलप किया जा रहा है। रेत की लोडिंग और ट्रांसपोर्टिंग की कीमत को लेकर भी स्पष्ट नीति बनाई जा रही है। उनका मानना है कि भाव नियंत्रण की नीति प्रक्रिया की पारदर्शिता से ही संभव है।

रेत खदान से जो भी वाहन परिवहन में लगेंगे उनके भी ट्रांसपोर्ट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यानी केवल पंजीकृत वाहनों से ही रेत का परिवहन किया जा सकेगा। इससे मानिटरिंग में ज्यादा आसानी आएगी।

2018 की स्थिति में प्रदेश में कुल 803 रेत खदान चिन्हित किए गए थे। इसमें से 723 के इन्वायरमेंट क्लीयरेंस का लक्ष्य निर्धारित था। वर्तमान में 470 खदानों के लिए आन लाइन आवेदन किया गया है। जिसमें से 363 खदानों के पर्यावरण क्लीयरेंस प्राप्त हुआ है। यानी आने वाले दिनों में इतने ही खदानों से रेत का उत्खनन हो सकेगा।

खनिज सचिव श्री अन्बलगन ने कहा कि नई व्यवस्था से स्थानीय निकायों को पहले से ज्यादा राजस्व की प्राप्ति हो सकेगी वहीं शासन को भी करीब 200 करोड़ रुपए के राजस्व का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो नई नीति बनाई है वह अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय साबित हो सकेगा।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *