बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 3 मिनट पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 7 मिनट पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 7 मिनट पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 9 मिनट पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 13 मिनट पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 19 मिनट पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 38 मिनट पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 51 मिनट पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 1 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 1 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 1 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 2 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 2 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 2 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 3 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 3 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका…. 3 घंटे पहले विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका…. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर…. 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर…. IPL 2027 नीलामी से पहले 10 टीमों का बड़ा फैसला, किस खिलाड़ी को किया रिलीज और किसे रखा बरकरार? 3 घंटे पहले IPL 2027 नीलामी से पहले 10 टीमों का बड़ा फैसला, किस खिलाड़ी को किया रिलीज और किसे रखा बरकरार? छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ कैबिनेट के चार अहम फैसले: नलजल योजनाओं के नए नियम, नारायणपुर के कॉलेज के लिए 40.98 करोड़ का प्रस्ताव
छत्तीसगढ़

बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार…..

बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग को एक मॉडल जनजातीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार ने व्यापक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का खाका तैयार किया है। संभाग के सात जिलों-बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के समग्र उत्थान के लिए कुल 187.43 करोड़ रुपए की कार्ययोजना बनाई गई है, जिसमें से 126.55 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इस महत्वाकांक्षी पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की 66.95 प्रतिशत जनजातीय आबादी (जो 20.69 लाख से अधिक है) के जीवन स्तर में सुधार लाना और उनकी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करना है।

बुनियादी ढांचा और वन अधिकारों का सशक्तिकरण

बस्तर संभाग के 461 गांवों को ऑन-ग्रिड बिजली से जोड़ने के लिए 435 करोड़ रुपए की परियोजना (प्रथम चरण यानी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 85 करोड़ रुपए) को लोक लेखा समिति द्वारा मंजूरी दी गई है, जिससे बिजली आपूर्ति सुव्यवस्थित होगी। वन अधिकार के लिए संभाग के 160 गांवों में सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 16 करोड़ रुपए स्वीकृत कर राशि राज्य को हस्तांतरित कर दी गई है। अबूझमाड़िया समुदाय  बस्तर-नारायणपुर क्षेत्र की विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह अबूझमाड़िया समुदाय के पर्यावास अधिकारों की मान्यता के लिए 1.65 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार

स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास

कुपोषण प्रभावित पीव्हीटीजी क्षेत्रों में 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल के लिए सामुदायिक प्रबंधित क्रेच स्थापित करने हेतु 7.15 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में सिकलसेल रोग के लिए 5 करोड़ रुपए की लागत से श्सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंसश् बनाने और आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च के सहयोग से मलेरिया व टीबी उन्मूलन मिशन चलाने की योजना है। प्राथमिक स्कूलों और बालवाड़ियों में गोंडी, हल्बी, भतरी, धुरवी और दोरली जैसी स्थानीय जनजातीय भाषाओं में बहुभाषी शिक्षा सामग्री विकसित करने के लिए 6.75 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिली है। वयस्कों को डिजिटल और वित्तीय साक्षरता देने के लिए उल्लास कार्यक्रम के तहत 1 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है।

आजीविका और स्थानीय उद्यमिता (क्लस्टर विकास)

स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए वनोपज और कृषि आधारित क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। इमली प्रसंस्करण क्लस्टर के लिए बस्तर और नारायणपुर (2.50 करोड़ रुपए), महुआ क्लस्टर के लिए बीजापुर व बस्तर (2.50 करोड़ रुपए), चिरौंजी और अन्य उत्पाद के लिए सुकमा में आम व छिंद-ताड़ी गुड़ तथा बीजापुर में चिरौंजी क्लस्टर (3.20 करोड़ रुपए), ट्राईफूड पार्क व शिल्प के लिए जगदलपुर में 5 करोड़ रुपए की लागत से ट्राईफूड पार्क और ढोकरा, बांस, काष्ठ व टेराकोटा शिल्प क्लस्टर के लिए 3 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्रकार जगदलपुर-चित्रकोट-कांगेर घाटी कॉरिडोर में इको-टूरिज्म और होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं। जनजातीय युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए जनजातीय उद्यमिता संवर्धन कार्यक्रम (4.58 करोड़ रुपए) के तहत 144 उद्यमों को 75,000 रुपए की सीड मनी दी जा रही है, जिसमें आईआईएम-कोलकाता स्टार्टअप इनक्यूबेशन में सहयोग कर रहा है।

बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार

सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन

देवगुड़ी और पवित्र उपवन के लिए जनजातीय आस्था के केंद्रों (देवगुड़ियों) और पवित्र उपवनों के जीआईएस मानचित्रण और जीर्णाेद्धार के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिसके तहत बस्तर जिले के 22 स्थलों की मैपिंग शुरू हो चुकी है। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा को राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने और यूनेस्को नामांकन के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। साथ ही, ढोकरा शिल्प, बस्तर पाटा वस्त्र, आल-रंगे कपड़े और चपड़ा (लाल चींटी की चटनी) सहित 10 आदिवासी उत्पादों को जीआई टैग दिलाने के लिए 20 लाख रुपए का प्रावधान है। संग्रहालय व कला अकादमी के लिए 6 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में मिनी संग्रहालय बनाने (6 करोड़ रुपए) और बादल अकादमी के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से बस्तर की कला, संस्कृति और स्वाभिमान को नई ऊंचाइयां दी जा रही हैं।

बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के विकास के लिए तैयार इस मेगा कार्ययोजना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि बस्तर का समग्र विकास हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। हमने यह संकल्प लिया है कि बस्तर अंचल के हर गाँव और हर जनजातीय भाई-बहन तक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का उजियारा पहुँचे। 187 करोड़ रुपए की यह कार्ययोजना केवल विकास कार्यों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह बस्तर के गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति को सहेजते हुए एक आधुनिक और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव है। बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ-साथ यहाँ की स्थानीय कला, संस्कृति और उद्यमिता को जो नया आयाम दिया जा रहा है, उससे वास्तव में बस्तर एक आदर्श जनजातीय क्षेत्र के रूप में उभरेगा। हमारी सरकार बस्तर के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।