Chief Minister Dr. Yadav

Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कानून-व्यवस्था और सड़कों के रख-रखाव के संबंध में दिए निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कमिश्नर-कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वर्षा से प्रभावित सड़कों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर घूमते मवेशी, ओवरलोडिंग आदि के संबंध में भी पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। समत्व भवन से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, आने वाले त्यौहारों में शांति व्यवस्था और सौहार्द कायम रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कमल चावला को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के लाल कमल चावला को विश्व सिक्स रेड स्नूकर चैम्पियनशिप-2024 में पाकिस्तान के इकबाल असजद को 6-2 से हराकर विश्व चैम्पियन का खिताब हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि यह ऐतिहासिक और स्वर्णिम विजय श्री कमल चावला के अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अटूट लगन का सुफल है, जिसने मां भारती को वैश्विक पटल पर गौरवभूषित किया है। उनकी यह असाधारण उपलब्धि सम्पूर्ण खेल जगत के लिए एक अथाह प्रेरणास्रोत सिद्ध

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवकरणीय ऊर्जा की संभावनाओं पर उद्योगपतियों के साथ की राउंड टेबल कांफ्रेंस

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सागर में चौथे रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल उद्योगपतियों के साथ राउंड टेबल कांफ्रेंस में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक अवसर और चुनौतियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने उद्यमियों से संवाद में नवीन निवेश प्रोत्साहन नीति अनुसार समय सीमा में सभी सुविधाएं व स्वीकृतियां उपलब्ध कराने के साथ ऑनलाइन प्रदत्त सुविधा और आसानी से जमीन आवंटन के संबंध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की भांति प्रदेश में भी नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को

Read More
Madhya Pradesh

शहरों में आने वाले श्रमिकों के लिए बनेंगे 16 मॉडल रैन-बसेरे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही शुरू

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के शहरों में संचालित रैन-बसेरों की जानकारी ली है। विभिन्न कार्यों से ग्रामीण शहरों में पहुंचते हैं। इनके रात्रि विश्राम के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रम विभाग के माध्यम से रैन-बसेरों के निर्माण का कार्य होगा। उल्लेखनीय है कि नगर निगमों के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख नगरों में दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 121 आश्रय स्थल संचालित हैं। यहां शहरी बेघर आकर भी शरण लेते हैं। नगरीय निकायों द्वारा इन स्थानों का प्रबंधन किया जाता

Read More
Madhya Pradesh

पं. दीनदयाल जी का दर्शन मानवता की भलाई का मार्ग दिखाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा से मानवता का भला करने का दर्शन दिया। उनका मानना था कि देश की जड़ों से जुड़कर हम कार्य करें और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक का भला करें। शांति के अग्रदूत के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की सोच को क्रियान्वित करते हुए विकास और जनकल्याण के कार्य पूरे देश में जारी है। उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संपूर्ण प्रदेश में

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में पेयजल आपूर्ति में ऐतिहासिक उपलब्धियां

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में, मध्यप्रदेश ने पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता के क्षेत्र में पिछले 9 महीनों में कई अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जल जीवन मिशन के सपनों को साकार करने के समग्र प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके की सतत् निगरानी में विभाग ने अनेक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश के लाखों परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है। प्रमुख उपलब्धियां प्रदेश में पिछले 9 महीनों

Read More
Madhya Pradesh

भूतपूर्व सैनिकों का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्र रक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता निश्चित समय में प्रदान की जाएगी। सेना द्वारा गठित बोर्ड से सैनिकों के युद्ध या युद्ध के लिए जाते हुए और अन्य कारणों से हादसों में शहादत पर स्वीकृत प्रकरणों में प्रत्येक शहीद सैनिक के परिवार को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का कल्याण, उनके परिवार के हितों का

Read More
Madhya Pradesh

विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, भारिया और सहरिया के लिये बनेगी बटालियन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जनजातीय कार्य विभाग की शौर्य संकल्प योजना के अंतर्गत प्रदेश में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह बैगा, भारिया एवं सहरिया के लिये अलग से बटालियन गठित की जायेगी। साथ ही इस समूह के इच्छुक युवाओं को पुलिस, सेना एवं होमगार्ड में भर्ती कराने के लिये इन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के युवाओं को रोजगार एवं सेवा से जोड़ने के लिये पीवीटीजी बटालियन बनाने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश में बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति पीवीटीजी समूह में

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर और देवालयों में यथायोग्य प्रबंधन के दिए निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार्मिक भावनाओं और परम्पराओं के अनुरूप आने वाले नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के आयोजन के लिए समुचित प्रबंध किये जाये। प्रदेश के सभी देवालय एवं मंदिरों में यथायोग्य प्रबंधन करने जिला प्रशासन सक्रियता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का दशहरा और भी आनंदमयी होगा, क्योंकि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की स्थापना के बाद यह पहला दशहरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्राद्ध पक्ष की समाप्ति के बाद आगामी 3 अक्टूबर से नवरात्रि का पर्व

Read More
Madhya Pradesh

नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किये मध्यप्रदेश ने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन को देश भर में व्यापक आंदोलन शुरू कर स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार करने के जो लक्ष्य निर्धारित किये उन्हें प्राप्त करने में मध्यप्रदेश ने देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। स्वच्छता को सर्वोपरि मानते हुए इंदौर ने सफाई की जो अलख जगाई है, वह पूरे देश में उदाहरण बन चुकी है। इंदौर के नाम लगातार 7 बार देश को स्वच्छतम शहर बने रहने का रिकार्ड है। इंदौर ही देश

Read More