शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख 43 मिनट पहले भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? 1 घंटे पहले Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम 1 घंटे पहले एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका 1 घंटे पहले NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम 1 घंटे पहले काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद 1 घंटे पहले KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया 2 घंटे पहले मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब 2 घंटे पहले SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार 2 घंटे पहले गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले 2 घंटे पहले रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 2 घंटे पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 2 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 2 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 3 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 3 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 3 घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 3 घंटे पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 3 घंटे पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 14 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 14 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत
राजनीति

स्‍वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश से पूरी तरह हुए अलग, नई पार्टी का किया गठन

लखनऊ

स्‍वामी प्रसाद मौर्य अब अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी से पूरी तरह अलग हो गए हैं। उन्‍होंने नई पार्टी का गठन कर दिया है। इस पार्टी का नाम राष्‍ट्रीय शोष‍ित समाज पार्टी होगा। पार्टी का झंडा लॉन्‍च कर दिया गया है। स्‍वामी 22 फरवरी को दिल्‍ली के तालकटोरा स्‍टेडियम में एक रैली को सम्‍बोधित करेंगे। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में भी शामिल होंगे।

स्‍वामी प्रसाद मौर्य पिछले कई दिनों से बगावती तेवर अपनाए हुए थे। राज्‍यसभा चुनाव के टिकट देने में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्‍पसंख्‍यक) की उपेक्षा का आरोप लगा रहे थे। बाद में स्‍वामी ने यह भी कहा कि वह समाजवादी पार्टी के कई नेताओं की बयानबाजी से आहत हैं। सोमवार को उन्‍होंने अपने लिए नया रास्‍ता चुन लिया। उन्‍होंने नई पार्टी के गठन के साथ उसके झंडे की तस्‍वीर भी मीडिया से साझा की। उनकी इस नई पार्टी में कौन-कौन रहेगा यह अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं है।

बताया जा रहा है कि यह पार्टी 2013 में बनाई गई पार्टी थी। अलीगढ़ के रहने वाले साहेब सिंह धनगर ने बनाई थी। साहेब सिंह धनगर 1993 में बीएसपी से विधानसभा चुनाव लडे थे। वह 2002 में सपा से लड़े थे। बीच में बीएसपी से लोकसभा भी लड़े थे। 2013 में इन्होंने आरएसएसपी बनाई। 2014,2017,2019 का चुनाव इनकी पार्टी लड़ी थी। 2020 में इन्होंने इंडियन डेमोक्रेटिक एलायंस IDA बनाया जिसमें कई छोटे मोटे दल साथ आए। इस एलाएंस ने 2022 का चुनाव लडा था। साहेब सिंह धनगर भैय्या जी इस पार्टी के फाउंडर हैं।

कौन हैं स्वामी प्रसाद मौर्य?

स्वामी प्रसाद मौर्य मौजूदा वक्त में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं और समाजवादी पार्टी के नेता हैं। 2 जनवरी 1954 को प्रतापगढ़ में जन्मे मौर्य खुद को शोषित-पीड़ित और वंचित वर्ग का नेता बताते हैं। वो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से आते हैं। 5 बार विधानसभा के सदस्य होने के साथ-साथ यूपी सरकार में मंत्री, विपक्ष के नेता और सदन के नेता भी रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपना राजनीतिक सफर 1980 में शुरू किया और 1996 से 2002 तक पहली बार विधायक बने। वो 1991 में महासचिव के रूप में जनता दल में शामिल हुए और 1996 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मार्च से अक्टूबर 1997 तक वो बीजेपी समर्थित मायावती सरकार में मंत्री रहे। 2002 से 2003 तक वह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सरकार में मंत्री बनकर लौटे।

2017 से जनवरी 2022 तक मौर्य यूपी की बीजेपी शासित सरकार में श्रम, रोजगार और समन्वय के कैबिनेट मंत्री थे। 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और जनवरी 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
समाजवादी पार्टी से क्यों खफा हुए मौर्य?

समाजवादी पार्टी से स्वामी प्रसाद मौर्य के नाराज होने की वजह पार्टी में अकेले पड़ जाना है। मौर्य ने जब अखिलेश यादव को महासचिव पद से इस्तीफा भेजा तो उसमें कारण भी साफ-साफ था। मौर्य ने आरोप लगाए थे कि पार्टी उनके बयानों का समर्थन नहीं करती है। बार-बार उनके बयानों को निजी बता दिया गया। स्वामी प्रसाद मौर्य का इशारा शायद उन बयानों की तरफ था, जिन पर उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों में जमकर हंगामा हुआ था। उस समय अखिलेश यादव से लेकर डिंपल यादव और बाकी नेताओं ने मौर्य के बयानों को निजी बताकर किनारा कर लिया था।