शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 13 मिनट पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 13 मिनट पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 13 मिनट पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 13 मिनट पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 13 मिनट पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 13 मिनट पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 28 मिनट पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 55 मिनट पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 55 मिनट पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 1 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 1 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 1 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 1 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 1 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए 1 घंटे पहले मेहनत और लगन से साग-सब्जी उत्पादन को बनाया सफल व्यवसाय, छबीला सेठिया ने कमाए 3 लाख रुपए बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम 1 घंटे पहले बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
राजनीति

सर्वे: हरियाणा में बीजेपी को झटका, कांग्रेस को फायदे के आसार

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी जारी है। इस बीच विभिन्न राज्यों का एक सर्वे सामने आया है। सर्वे के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन वाली एनडीए बंपर सीटों के साथ देश में फिर वापसी कर सकती है। इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन ओपिनियन पोल के अनुसार, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को उत्तर भारतीय राज्यों में जबरदस्त समर्थन मिलने की उम्मीद है। हरियाणा राज्य में बीजेपी को 80 फीसदी सीटें मिल सकती हैं लेकिन, 2019 जैसा चमत्कार नहीं दिख रहा है। सर्वे कहता है कि कांग्रेस के लिए राज्य से अच्छी खबर नहीं है लेकिन, पिछले चुनाव के मुकाबले फायदे में रह सकती है।

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया टुडे के मूड ऑफ नेशन ने ओपिनियन पोल जारी किया है। इसमें बीजेपी भले ही 80 फीसदी सीट जीत रही है लेकिन, 2019 के मुकाबले उतनी बड़ी जीत के आसार कम है। 2019 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने 'जाट भूमि' में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतीं थी। इस बार बीजेपी हरियाणा में 10 में से 8 सीट जीत सकती है।

उधर, कांग्रेस, जिसे 2019 में एक भी सीट नहीं मिली थी, को हरियाणा में दो सीटें मिलने और उसका वोट शेयर 28 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत होने की उम्मीद है। 2019 में 58 फीसदी वोट शेयर हासिल करने वाली बीजेपी को इस बार 50 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। गौरतलब है कि मूड ऑफ द नेशन ने हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर 35,801 लोगों के बीच सर्वे किया था। सर्वेक्षण 15 दिसंबर 2023 और 28 जनवरी, 2024 के बीच आयोजित किया गया था। हालांकि इंडिया टुडे का कहना है कि उसका जनमत सर्वेक्षण गलत भी हो सकता है।
ओपिनियन पोल में ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के पूरी तरह से सफाए की भविष्यवाणी की गई है, जो कभी हरियाणा में एक प्रमुख पार्टी थी। 2014 के लोकसभा चुनावों में आईएनएलडी ने लगभग 24 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दो सीटें जीती थीं।
 
बीजेपी के कम वोट शेयर की वजह
गौरतलब है कि कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के चलते बीजेपी को लोकसभा चुनाव में नुकसान झेलना पड़ सकता है। हरियाणा में जाट समुदाय दशकों से राज्य की राजनीति पर हावी रहा है और यहां आबादी का लगभग 27 प्रतिशत हिस्सा है।