बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 1 घंटे पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 1 घंटे पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 1 घंटे पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 1 घंटे पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 2 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 2 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 2 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 2 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 2 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 3 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 3 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 4 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 4 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 5 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 5 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
Beureucrate

अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई के लिए विशेष चेकिंग दल होंगे गठित: खाद्य मंत्री 

अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई के लिए विशेष चेकिंग दल होंगे गठित: खाद्य मंत्री 

राशन कार्डो का वितरण 25 नवम्बर तक
खाद्य मंत्री ने धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर.
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। श्री भगत ने कस्टम मिलिंग, राशन कार्ड वितरण, किसान पंजीयन, अन्य राज्यों तथा कोचियों व बिचैलियों के माध्यम से अवैध धान की आवक पर नियंत्रण, बारदाना की उपलब्धता, उचित मूल्य की दुकानों से राशन सामग्रियों का सही समय पर भण्डारण और वितरण आदि की जिलेवार समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। राज्य के किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों से आने वाले अवैध धान की परिवहन रोकने के लिए विशेष चेकिंग दल गठित करने के निर्देश दिए। चेकिंग दल में राजस्व, खाद्य, मंडी बोर्ड, सहकारिता, वन, परिवहन सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को शामिल करने के निर्देश दिए।

विशेष चेकिंग दल द्वारा नियमित निगरानी की जाएगी और अनियमिता पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर धान एवं वाहन की जब्ती कर कड़ी कार्यवाही करने को कहा गया है। श्री भगत ने कहा कि अवैध धान की आवक को रोकने के लिए राज्य के सीमावर्ती जिले गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया, राजनांदगांव और कवर्धा में ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। इन जिलों में नियमित निगरानी के लिए चेक पोस्ट स्थापित किए जाए।

श्री भगत ने कहा है कि कोचियों व बिचैलियों द्वारा अवैध धान के भण्डारण, परिवहन व बिक्री करते पाए जाने पर भी सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यवाही के दौरान प्रदेश के किसानों और लायसेंस लेकर नियमानुसार कार्य करने वालों को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। श्री भगत ने सार्वभौम वितरण प्रणाली के तहत एपीएल राशन कार्ड का वितरण 25 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से करने और प्रदेश की उचित मूल्य की दुकानों में समय पर खाद्यान का भण्डारण और वितरण कराने के निर्देश दिए।

खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में प्रदेश के किसानों से धान की खरीदी एक दिसम्बर से शुरू होगी। प्रदेश के सभी खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक तैयारियां जिसमें फड़ व्यवस्था, आद्रता मापी यंत्र, कांटा बाट आदि की व्यवस्था कर ली गई है। जरूरी बारदाना की भी व्यवस्था समय पर कर ली जाएगी। धान खरीदी करने वाले समितियों के कर्मचारियों को धान खरीदी के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रदेश में संचालित 2009 खरीदी केन्द्रों में से 1500 खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन हो चुके है और शेष केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सचिव ने अधिकारियों से कहा कि किसानों का रकबा पंजीयन का मिलान राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज रकबे के अनुसार किया जाए। बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम एमडी निरंजन दास, एमडी मार्कफेड श्रीमती शम्मी आबिदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रदेश के सभी जिलों से आए खाद्य अधिकारी और अपेक्स बैंक के अधिकारी मौजूद थे।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *