मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 2 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 2 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 2 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 2 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 2 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 2 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 2 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 2 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 4 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 4 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 4 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 6 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 6 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 6 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 15 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 15 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 15 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 16 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 16 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 16 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
मनोरंजन

ग्रीन मिडी ड्रेस में शहनाज गिल ने बिखेरा जलवा, फैंस हुए दीवाने

ग्रीन मिडी ड्रेस में शहनाज गिल ने बिखेरा जलवा, फैंस हुए दीवाने

अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने महिलाओं से कहा, 'कॉस्मेटिक सर्जरी के चक्‍कर में न पड़ें'

नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं एक्‍ट्रेस श्रिया सरन, कहा- 'शाहरुख भी आउटसाइडर थे'

मुंबई
 शहनाज गिल सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं और आए दिन एक्ट्रेस अपनी सिजलिंग पोस्ट से फैंस के छक्के छुड़ाती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेहद हॉट तस्वीरें शेयर की हैं जोकि सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं. शहनाज ने ग्रीन कलर की मिडी ड्रेस पहनी है. लाइट मेकअप के साथ बाल खुले छोड़े हैं और कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज दे रही हैं. शहनाज की हॉटनेस ने यूजर्स को दीवाना बना दिया है और वे उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

शहनाज को आखिरी बार भूमि पेडनेकर के साथ थैंक्यू फॉर कमिंग फिल्म में देखा गया था. उनके फैंस उनके आगामी प्रोजेक्ट के बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं.शहनाज भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती और उनके साथ अकसर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।शहनाज का क्यूट अंदाज फैंस को खूब भा रहा और वे शहनाज की सादगी पर फिदा हो रहे हैं।बताते चलें कि शहनाज के फैंस को उनकी ये सादगी खूब भा रही है। लोग एक्ट्रेस के इस हॉटनेस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

 

अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने महिलाओं से कहा, 'कॉस्मेटिक सर्जरी के चक्‍कर में न पड़ें'

मुंबई
 फिल्‍म 'आशिकी' में अभिनय के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री अनु अग्रवाल महिला दिवस से पहले कॉस्मेटिक सर्जरी के बजाय आत्म-प्रेम की वकालत करती नजर आईं। 1990 के दशक में 'आशिकी' से रातोंरात सनसनी बनीं अभिनेत्री एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिसमें उन्हें चेहरे के साथ कई चोटें आईं। इन चोटों से उबरने में उन्‍हें काफी समय लगा।

इन सबके बाद अभिनेत्री को अपने बदले हुए रूप के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा, लेकिन अभिनेत्री ने खुद को वैसे ही स्वीकार किया, जैसी वह थीं। महिला दिवस से पहले अनु ने महिलाओं के लिए एक मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्‍होंने जीवन बदलने वाली दुर्घटना के बाद उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्‍होंने कहा, "जीवन बदलने वाली दुर्घटना और अपने लुक को लेकर ट्रोल का सामना करने के बाद भी मैं आत्म-स्वीकृति पर जोर देती हूं और हमेशा खुद को स्वीकार करती हूं कि मैं जैसी हूं, वैसी ही दिखूं।"

अभिनेत्री ने कभी भी कॉस्मेटिक सर्जरी पर विचार नहीं किया है, उन्होंने महिलाओं से आत्म-प्रेम को प्राथमिकता देने और संभावित जोखिम भरे कॉस्मेटिक उपचारों से परहेज करने का आग्रह किया है। ऐसी प्रक्रियाओं की बढ़ती लोकप्रियता और संबंधित जोखिमों के बारे में कम होती जागरूकता पर चिंता व्यक्त करते हुए अनु ने कहा, "आज की महिलाओं को आत्म-प्रेम को प्राथमिकता देनी चाहिए और जोखिम भरे कॉस्मेटिक उपचारों से बचना चाहिए। दुर्भाग्य से ये चीजें अधिक लोकप्रिय हो रही हैं। इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग आज यह तय कर रही है कि महिलाओं को कैसी दिखनी चाहिए और इसलिए 16 साल से कम उम्र की लड़कियों से बोटॉक्स करने का आग्रह किया जा रहा है और महिलाएं इससे जुड़े जोखिमों के बारे में कम चिंतित हैं।''

नेपोटिज्म पर खुलकर बोलीं एक्‍ट्रेस श्रिया सरन, कहा- 'शाहरुख भी आउटसाइडर थे'

मुंबई
 बॉलीवुड में कई कलाकार पहले भी नेपोटिज्म पर अपनी बात रख चुके हैं। अब एक्‍ट्रेस श्रिया सरन ने अपनी बात रखी है। उन्‍होंने कहा कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी जब इंडस्ट्री में आए थे तो एक आउटसाइडर थे।

इनसाइडर-आउटसाइडर बहस के बारे में बात करते हुए श्रिया ने कहा, “एक समय हर कोई आउटसाइडर था। शाहरुख खान भी एक आउटसाइडर थे जब उन्होंने इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। चीजें अब काफी बदल रही हैं और यह तब तक बदलती रहेंगी जब तक इस पर बहस जारी रहेगी।''

एक्‍ट्रेस ने सुझाव देते हुए कहा कि वास्तव में स्क्रीन टेस्ट पर काम करने की जरूरत है। प्रत्येक प्रोडक्शन में स्क्रीन परीक्षण का एक आसान और सरल तरीका होना चाहिए, ताकि यह सभी लोगों के लिए कई दरवाजे खोले।

श्रिया अगली बार 'शोटाइम' में दिखाई देंगी, जिसमें इमरान हाशमी, महिमा मकवाना के साथ मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, विशाल वशिष्ठ, नीरज माधव, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह भी हैं। 'शोटाइम' 8 मार्च से डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।