कोरोना संकट में सहारे के लिए मजदूरों के खातों में 7500 रुपए भेजें, राहुल की PM से मांग… देखें ट्वीट…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (12 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह गरीबों और श्रमिकों के खातों में 7,500 रुपए भेजने की घोषणा करें। उन्होंने ट्वीट किया, ”प्रधानमंत्री जी से मेरा आग्रह है कि आज रात के सम्बोधन में, सड़कों पर चलते हमारे लाखों श्रमिक भाइयों-बहनों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की घोषणा करें।” गांधी ने कहा, ”इसके साथ ही इस संकट के समय में सहारा देने के लिए उन सभी के खातों में कम से कम 7,500 रुपए सीधे भेजें।”

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट से जूझ रहे देश के विभिन्न वर्गों के लिए मंगलवार को कुल 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट बताते हैं कि कोरोना लंबे समय तक जिंदगी का हिस्सा बना रहेगा, लेकिन हम अपने लक्ष्यों को दूर नहीं होने देंगे।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!