सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच अभी-अभी बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 50 मिनट पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 58 मिनट पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 1 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 1 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 1 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 1 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 2 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 2 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 2 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 2 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 2 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 2 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 2 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 3 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 3 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 3 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 4 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 4 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 4 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
राष्ट्रीय

बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को एक बड़ी राहत मिली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बिसलेरी के पानी के जिन सैंपल को पहले असुरक्षित घोषित किया गया था, वे बाद…

बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को एक बड़ी राहत मिली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बिसलेरी के पानी के जिन सैंपल को पहले असुरक्षित घोषित किया गया था, वे बाद की जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों के पूरी तरह अनुरूप पाए गए हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बाद में की गई ताजा जांच में बिसलेरी के ये सैंपल अभी सुरक्षा नियमों के अनुरूप पाए गए हैं।

इस मामले पर बिसलेरी इंटरनेशनल की ओर से कहा गया है कि पीने के पानी की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह उचित प्रक्रिया के तहत मामले को सुलझाने के लिए नियामक (रेगुलेटर) के साथ पूरा सहयोग करेगी।

बिसलेरी ने इस पूरे मामले पर अपना तर्क देते हुए कहा कि यह मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित यूनिट में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है।

कंपनी के अनुसार, FSSAI द्वारा लिए गए छह नमूनों में से पांच तो तय मानकों पर खरें उतरे, लेकिन छठे नमूने में ब्रोमेट का स्तर निर्धारित सीमा से ज्यादा पाया गया।

कंपनी ने इन नतीजों के खिलाफ अपील की, जिसके बाद नमूने को रेफरल लैब में जांच के लिए भेजा गया। बिसलेरी ने बताया कि उस लैब की जांच में ब्रोमेट का स्तर तय सीमा के अंदर मिला, लेकिन वहां पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी का पता चला।

बिसलेरी का कहना है कि FSSAI से मान्यता प्राप्त एक अन्य लैब में उसी नमूने की स्वतंत्र जांच कराने पर भी ब्रोमेट का स्तर तय सीमा के भीतर ही पाया गया।

कंपनी ने बताया कि फरवरी 2026 में उन्होंने ये नतीजे रेगुलेटर को सौंप दिए थे। इसके बाद उन्हें कोई और सूचना नहीं मिली, जिससे उन्हें लगा कि यह मामला अब बंद हो चुका है।

कंपनी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई नोटिस न तो ईमेल के जरिए मिला और न ही हार्ड कॉपी के रूप में। उन्होंने दोहराया कि पीने के पानी की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और वे FSSAI के साथ पूरा सहयोग करेंगे।

इससे पहले भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी थी। शुरुआती जांच में कंपनी के पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक सैंपल में ‘ब्रोमेट’ की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई थी।

बिसलेरी ने इन नतीजों को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी, जिसके बाद सैंपल को रेफरल फूड लैब भेजा गया। उस समय रेगुलेटर ने बताया था कि रेफरल लैब ने भी सैंपल में ‘पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन’ (PAHs) पाए जाने के बाद इसे असुरक्षित करार दिया था और प्रभावित बैच को बाजार से वापस मंगाने (रिकॉल करने) का आदेश दिया था।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि बिसलेरी के खिलाफ सुरक्षा संबंधी निष्कर्ष सामने आने के बाद, अधिकारी पूरे देश में पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांडों की जांच करेंगे।

यह कदम भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) और बिसलेरी इंटरनेशनल के बीच हुए विवाद के बाद उठाया गया है।

बिसलेरी को भले ही इस मामले में राहत मिल गई है लेकिन खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर FSSAI का प्रवर्तन अभियान अभी भी जारी है।

FSSAI ने वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिट-बिट फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मीमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी थी।

रेगुलेटर ने खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण उर्मि लाइफसाइंसेज LLP और गौर आयुर्वेदिक स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं।

इसके अलावा आशा कन्फेक्शनरी को अपनी प्री-पैकेज्ड चॉकलेट-भरी कुकीज को वापस मंगाने का आदेश दिया गया क्योंकि वे असुरक्षित पाई गई थीं।