सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 1 मिनट पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 1 मिनट पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 31 मिनट पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 44 मिनट पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 1 घंटे पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 1 घंटे पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 1 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 2 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 2 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 2 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 2 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 3 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 3 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 3 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 3 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 3 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 3 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 3 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 3 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 3 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति
Breaking News

हाथी प्रभावित क्षेत्र के गांवों में लोगों को सुरक्षा के लिए किया जा रहा सचेत… झुण्ड में शामिल मादा हाथी ‘चंदा‘ को किया गया है रेडियो कॉलर…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्र के गांवों में हाथी तथा अन्य वन्य प्राणियों से सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इस तारतम्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री अतुल कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छिनदादर, खलियापारा तथा तुलसीपारा आदि गांवों में बड़े-बड़े लाईट के माध्यम से पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की गई है।

साथ ही वन विभाग के गठित दल द्वारा प्रभावित क्षेत्र में चौबीसों घण्टे निगरानी के लिए गश्त लगाया जा रहा है। उक्त गश्ती दल का गठन महासमुंद जिले के वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय और गरियाबंद जिले के वनमंडलाधिकारी श्री मयंक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

इस संबंध में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरूण पाण्डेय ने बताया कि विगत 5 मई से 19 हाथियों का झुण्ड बागबाहरा वन परिक्षेत्र के ग्राम छिन्दोला तथा खलियापारा के बीच पहाड़ी के आसपास विचरण कर रहे है। इसे ध्यान में रखते हुए वन विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र के गांवों में मुनादी कर हाथी विचरण के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।

ग्रामीणों को जंगल की ओर हाथी के विचरण वाले क्षेत्र में नहीं जाने के लिए भी सचेत किया जा रहा है। साथ ही गांव-गांव में पॉम्पलेट आदि प्रचार सामग्री का वितरण कर हाथी तथा वन्य प्राणियों से सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी दी जा रही है।

गौरतलब है कि बागबाहरा वन परिक्षेत्र के आसपास विचरण कर रहे हाथियों के झुण्ड में शामिल मादा हाथी ‘चंदा‘ को रेडियो कॉलर किया गया है। इससे हाथियों के झुण्ड के विचरण के बारे में सेटेलाईट के माध्यम से आसानी से जानकारी मिल जाती है।

हाथियों के उक्त झुण्ड के विचरण की जानकारी सबसे पहले महासमुंद के वनमण्डलाधिकारी को मिलती है। इनके द्वारा गरियाबंद जिले सहित आसपास के अन्य वनमण्डलाधिकारियों को हाथियों के झुण्ड के विचरण मार्ग और क्षेत्र के बारे में अवगत कराया जाता है और इसके अनुसार सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *