सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 20 मिनट पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 40 मिनट पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 42 मिनट पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 50 मिनट पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच 1 घंटे पहले एक सदी बाद फिर सुर्खियों में ब्रिटिश सैनिक विली वेबर और ग्लेडिस की प्रेम कहानी, याद में बनी मेमोरियल बेंच पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया 1 घंटे पहले पुतिन के आक्रामक रुख से बड़े युद्ध का खतरा, ब्रिटेन की रक्षा खुफिया एजेंसी ने चेताया भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा 1 घंटे पहले भारत का तेल-गैस आयात बिल अक्टूबर में 60% बढ़कर 16 अरब डॉलर पहुंचा जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा 1 घंटे पहले जेफ्री एपस्टीन का रूस कनेक्शन बेनकाब, 17 महिलाओं को शोषण के जाल में फंसाने का खुलासा अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई 1 घंटे पहले अमेरिकी रिपोर्ट का दावा, ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की मदद कर भारत की सैन्य रणनीति उलझाई अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति 1 घंटे पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत, दो साल का सेवा विस्तार लेने वालों को मिलेगी शादी की अनुमति कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 2 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 2 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 2 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 2 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 4 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 4 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 4 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 4 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 4 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी
राष्ट्रीय

मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार

मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता
पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (CID) ने शनिवार को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को राज्य के मंत्री खुदीराम टुडू बताकर चल रही स्कूल सेवा आयोग (SSC) की भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी ने इसके लिए कई लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भी भेजे थे।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर 24 परगना जिले के देगंगा निवासी जुल्फिकार अली के रूप में हुई है। एसएससी सचिव की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद विधाननगर पूर्व थाने से जांच अपने हाथ में लेते हुए सीआईडी ने यह गिरफ्तारी की। अदालत ने आरोपी को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

लगातार तीन दिन तक भेजे थे मैसेज, पैसों के लेन-देन की भी जांच
सीआईडी के DG नटराजन रमेशबाबू ने कहा, "हम व्हाट्सएप मैसेज और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों की जांच कर रहे हैं। चूंकि जांच अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए इस समय ज्यादा विवरण साझा करना संभव नहीं होगा।"

सीआईडी सूत्रों के मुताबिक, जुल्फिकार अली ने खुद को मंत्री बताते हुए लगातार तीन दिनों तक कई लोगों को मैसेज भेजे और भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया। जांच अधिकारी अब इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या इन संदेशों में किसी विशेष उम्मीदवार, अंकों या दस्तावेजों का जिक्र किया गया था और क्या इस सिलसिले में पैसों का कोई लेन-देन हुआ है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने यह काम अकेले किया या उसके साथ कोई और भी शामिल था।

मंत्री के व्हाट्सएप हैकिंग मामले से भी जुड़ रहे तार
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री खुदीराम टुडू ने अपनी पहचान का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और पुलिस से दोषियों को सजा दिलाने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि यह गिरफ्तारी मंत्री की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई उस शिकायत के कुछ हफ्तों बाद हुई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया है और उसके जरिए लोगों से पैसे मांगने वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। सीआईडी के एक अन्य सूत्र ने बताया कि जांच एजेंसी अब इस पहलू की भी तफ्तीश कर रही है कि क्या ये दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं।