सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 8 मिनट पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में 1 घंटे पहले कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 1 घंटे पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 1 घंटे पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 1 घंटे पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 3 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 3 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 3 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 3 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 3 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 3 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 11 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 12 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 12 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 12 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 12 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 12 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 12 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 12 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश
राष्ट्रीय

‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। इजरायल के साथ भारत के संबंधों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयान पर मचे बवाल के बीच महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने रविवार को इस…

‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। इजरायल के साथ भारत के संबंधों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया बयान पर मचे बवाल के बीच महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने रविवार को इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए राहुल गांधी का आभार जताया है।

तुषार गांधी के मुताबिक राहुल ने उनसे हुई बातचीत में साफ किया है कि शिकागो यूनिवर्सिटी में दिए गए उनके बयानों को गलत तरह से पेश किया गया था।

तुषार गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘इजरायल पर आपके बयानों को लेकर मेरी टिप्पणियों का जवाब देने के लिए राहुल गांधी आपका धन्यवाद’

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तुषार ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे बातचीत में स्वीकार किया कि गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई गलत थी।

राहुल ने स्पष्ट किया कि भले ही रक्षा कारणों से भारत के इजरायल के साथ संबंध हैं, लेकिन भारत की विदेश नीति इजरायल के हितों पर आधारित नहीं हो सकती। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि शिकागो यूनिवर्सिटी में हुई बातचीत का पूरा वीडियो देखने से सभी संदेह दूर हो जाएंगे।

दरअसल शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ संवाद के दौरान भारत-इजरायल संबंधों पर पूछे गए एक सवाल पर राहुल गांधी ने कहा था, ‘इजरायल के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। हम इजरायल से हथियार खरीदते हैं और यह अच्छी बात है। लेकिन पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि हम इजरायल से कहीं बड़े हैं।’

राहुल गांधी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘हम 1.5 अरब लोगों का देश है और हमारी विदेश नीति इस बात पर आधारित है होनी चाहिए कि हमारे लिए क्या अच्छा है न कि इस बात पर कि किसी और के लिए क्या अच्छा है।’

इसी कार्यक्रम में राहुल ने 7 अक्टूबर को हमास द्वारा किए गए हमलों को ‘बेहद भयानक’ बताते हुए निंदा की थी, साथ ही गाजा में इजरायल की कार्रवाई की भी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि भारत को वैश्विक मंच पर अपना प्रभाव दिखाना चाहिए और इसमें इजरायल, अमेरिका, रूस या चीन किसी का भी दखल नहीं होना चाहिए।

हालांकि, उनके इस बयान के कुछ हिस्सों को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

तुषार गांधी के अलावा केरल के मुख्यमंत्री व सीपीएम नेता पिनाराई विजयन और सीपीआई (एमएल) के प्रमुख दीपांकर भट्टाचार्य ने भी इस पर कड़ी आलोचना की थी।

राहुल गांधी के स्पष्टीकरण के बाद तुषार गांधी ने मांग की है कि कांग्रेस सांसद नई दिल्ली में फिलिस्तीनी राजदूत से मुलाकात करें और फिलिस्तीन के मुद्दे पर अपना खुला समर्थन जताएं।

उन्होंने कहा कि ‘गलत तरीके से पेश किए गए इस बयान’ से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है, जिसे दूर किया जाना जरूरी है।