मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 4 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 4 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 5 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 5 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 5 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 5 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 5 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 5 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 5 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 5 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 5 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 7 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 7 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 7 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 9 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 9 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 9 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 18 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 18 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 19 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश
खेल

फॉर्म में चल रहे सात्विक.चिराग आल इंग्लैंड में करेंगे भारत की अगुवाई

फॉर्म में चल रहे सात्विक.चिराग आल इंग्लैंड में करेंगे भारत की अगुवाई

राष्ट्रीय शिविर के लिये हॉकी इंडिया ने 28 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

दीक्षा आरामको टीम सीरिज में शीर्ष 10 में

बर्मिंघम
फ्रेंच ओपन चैम्पियन सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मंगलवार से यहां शुरू हो रही आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में खिताब के लिये भारत का 23 साल का इंतजार खत्म करने की कोशिश करेंगे।

भारत के लिये खिताब प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) ही जीत सके हैं जबकि साइना नेहवाल (2015) और लक्ष्य सेन (2022) उपविजेता रहे।

आम तौर पर भारत में यह टूर्नामेंट काफी प्रतिष्ठित माना जाता रहा है लेकिन अब यह अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में चार सुपर 1000 टूर्नामेंटों में से एक है।

सात्विक और चिराग पिछले साल इंडोनेशिया में सुपर 1000 खिताब जीता था। वहीं  रात फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम किया जिससे उनसे उम्मीदें बढ गई है।

एशियाई खेल चैम्पियन सात्विक अैर चिराग ने इस सत्र में मलेशिया सुपर 1000, इंडिया सुपर 750 के फाइनल में प्रवेश किया और पेरिस में जीत दर्ज की।

पहले दौर में उनका सामना यहां इंडोनेशिया के मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से होगा। पिछले साल फ्रेंच ओपन में इंडोनेशियाई जोड़ी ने चिराग और सात्विक को हराया था। पहले दौर में जीतने पर दूसरे दौर में उनका सामना मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक से हो सकता है जिन्हें वे पिछले तीन मुकाबलों में हरा चुके हैं।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू का सामना पहले दौर में जर्मनी की वोन्ने लि से होगा जिसके बाद दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी कोरिया की अन सि यंग से टक्कर हो सकती है।

सिंधू ने बायें घुटने की चोट से उबरकर पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में वापसी की थी लेकिन क्वार्टर फाइनल में हार गई।

लक्ष्य सेन पहले दौर में मलेशिया के एंग जि योंग से खेलेंगे और दूसरे दौर में डेन एंडर्स एंटोनसेन से टक्कर हो सकती है। दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी एच एस प्रणय पहले दौर में चीनी ताइपै के सू लि यांग से खेलेंगे। किदाम्बी श्रीकांत पहले दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन से खेलेंगे जबकि प्रियांशु राजावत का सामना इंडोनेशिया के चिको ओरा द्वि वार्डोयो से खेलेंगे।

महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सामना पहले दौर में इंडोनेशिया की अप्रियानी राहायू और सिति फादिया सिल्वा रामाधंती से होगा। तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा हांगकांग की यूंग एनगा तिंग और यूंग पुइ लाम से खेलेंगी।

राष्ट्रीय शिविर के लिये हॉकी इंडिया ने 28 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

नई दिल्ली
 हॉकी इंडिया ने भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम पर 12 से 30 मार्च तक होने वाले सीनियर पुरूष राष्ट्रीय शिविर के लिये 28 संभावित खिलाड़ियों का ऐलान किया है।

पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारियों को पुख्ता करने के लिये यह शिविर काफी महत्वपूर्ण है।

एफआईएच प्रो लीग 2023.24 में सफलता के बाद टीम शिविर में लौटी है। लीग में भारत आठ मैचों में 15 अंक लेकर इस समय तीसरे स्थान पर है।

लीग 22 मई को बेल्जियम के एंटवर्प में बहाल होगी। इसके बाद एक जून से लंदन और फिर आखिरी चरण नीदरलैंड में खेला जायेगा।

संभावित खिलाड़ियों में गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक, पी आर श्रीजेश और सूरज करकेरा, डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और आमिर अली शामिल हैं।

मिडफील्डर में मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आर एस मोइरांगथम, शमशेर सिंह, नीलाकांता शर्मा, राजकुमार पाल और विष्णुकांत सिंह होंगे। वहीं फॉरवर्ड खिलाड़ियों में आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, बॉबी सिंह धामी और अराइजीत सिंह हुंडल को चुना गया है।

मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा, ‘‘हम आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करना चाहते हैं। इस शिविर में चुने गए खिलाड़ियों को आगामी अहम मैचों में मौका मिलेगा। हमने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को चुना है। ''

भारतीय पुरूष हॉकी टीम का 28 सदस्यीय कोर ग्रुप :

गोलकीपर : कृष्ण बहादुर पाठक, पी आर श्रीजेश, सूरज करकेरा

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और आमिर अली

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आर एस मोइरांगथम, शमशेर सिंह, नीलाकांता शर्मा, राजकुमार पाल और विष्णुकांत सिंह

फॉरवर्ड : आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, बॉबी सिंह धामी और अराइजीत सिंह हुंडल

 

दीक्षा आरामको टीम सीरिज में शीर्ष 10 में

टैंपा
 भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर आरामको टीम सीरिज के तीसरे और आखिरी दिन एक अंडर 71 के स्कोर के साथ लगातार दूसरी बार शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रही। पहले दो दौर में 69 और 70 स्कोर करने वाली दीक्षा ने कुछ छह अंडर 210 स्कोर किया था और संयुक्त छठे स्थान पर रही। लेडीज यूरोपीय टूर पर पहला सत्र खेल रही भारत की प्रणवी उर्स ने संयुक्त 17वां स्थान हासिल किया। प्रणवी अब एलईटी आर्डर आफ मेरिट में 14वें और दीक्षा 17वें स्थान पर है। जर्मनी की अलेक्जेंड्रा फोस्टरलिंग ने खिताब जीता।