मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 41 मिनट पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 58 मिनट पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 1 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 2 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 2 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 4 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 5 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 5 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 5 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 5 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 5 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 5 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 5 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 5 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 6 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 7 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 7 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 7 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 9 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति
अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए

दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए

सियोल
 रूस और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दक्षिण कोरिया, रूस के सैन्य अताशे को तलब करेगा।यह कड़ा कदम रूस के कई सैन्य विमानों के दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में दाखिल होने के बाद उठाया गया है।

जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) के अनुसार, जब ये विमान दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र के करीब पहुंचे, तो सियोल ने अपने लड़ाकू विमान तैनात कर दिए, जिसके बाद वे विमान वहां से वापस चले गए। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने तुरंत यह नहीं बताया कि इसमें कितने विमान शामिल थे या वे किस तरह के विमान थे।

उलेउंग द्वीप पर तीन मिनट तक मचा हड़कंप
यह घटना दक्षिण कोरिया के पूर्वी तट के पास स्थित उलेउंग द्वीप पर जारी किए गए एक संक्षिप्त इवैक्यूएशन अलर्ट के समय ही हुई। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक विमान किसी खतरे वाले क्षेत्र में घुस गया है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह चेतावनी स्थानीय समयानुसार सुबह 7:52 बजे पर जारी की गई थी और तीन मिनट बाद ही इसे हटा लिया गया। निवासियों को निर्देश दिया गया था कि वे भूमिगत जगहों या इमारतों में शरण लें।

शुरुआती घोषणाओं में विदेशी विमानों द्वारा हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की बात कही गई थी। हालांकि बाद में JCS ने स्पष्ट किया कि विमान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के बजाय एक खतरे वाले क्षेत्र में दाखिल होकर बाहर निकल गए।

सेना ने इन विमानों की पहचान नहीं बताई, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या यह अलर्ट KADIZ में देखे गए रूसी विमानों से जुड़ा था या नहीं।

JCS ने बताया कि रूसी विमानों के वापस जाने से पहले, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लड़ाकू विमान तैनात किए गए थे।

हालांकि, उन्होंने तुरंत यह नहीं बताया कि कितने या किस तरह के लड़ाकू विमान तैनात किए गए थे। रिपोर्टों के अनुसार उलेउंग द्वीप पर जहां लगभग 9000 लोग रहते हैं, किसी दुर्घटना या बड़ी गड़बड़ी की कोई खबर नहीं है।

उत्तर कोरिया के साथ बढ़ते तनाव के बीच, इस द्वीप पर पहले भी अलर्ट जारी किया जा चुका है। नवंबर 2022 में, जब प्योंगयांग (उत्तर कोरिया) ने समुद्र में 20 से अधिक मिसाइलें दागीं जिनमें से एक द्वीप की ओर आ रही थी तब उलेउंग में 'एयर रेड सायरन' बजाए गए थे। जिसके बाद निवासियों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा था।

एक हफ्ते के अंदर दूसरी बड़ी घटना
यह ताजा घटना महज एक हफ्ते पहले हुए ऐसे ही विवाद के बाद सामने आई है। पिछले हफ्ते भी कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच के समुद्री क्षेत्र में रूसी सैन्य विमानों के KADIZ में घुसने पर दक्षिण कोरिया को अपने लड़ाकू विमान उड़ाने पड़े थे।

उसी दिन जापान ने भी अपने दक्षिण पश्चिमी तट के पास दो संदिग्ध रूसी विमानों के हवाई क्षेत्र में घुसने को लेकर मॉस्को के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया था।