राहत की खबर: कोरोना के 98 प्रतिशत मरीजों में हल्का संक्रमण, सिर्फ 20 को ही वेंटिलेटर रखने की आई नौबत…

  • न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा भले ही 1200 पार कर गया हो, लेकिन राहत की बात यह है कि इनमें से 98 फीसदी मामलों में संक्रमण हल्का (माइल्ड) है। इसी वजह से अब तक मात्र 20 लोगों को ही वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत पड़ी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को जब कुल मामलों की संख्या 1071 थी, तब कुल 20 लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया था। 98 फीसदी मामलों के माइल्ड होने के चलते उनका इलाज वार्ड में ही हो रहा है।

भारत में आबादी के मुकाबले वेंटिलेटर की कम संख्या को लेकर शुरू से ही चिंता जताई जा रही है। ऐसे में यह आंकड़ा सरकार को थोड़ी राहत जरूर दे रहा होगा। भारत में फिलहाल कुल 40 हजार वेंटिलेटर हैं। हाल ही में भारत सरकार ने 10 हजार वेंटिलेटर खरीदने का ऑर्डर दिया है। रक्षा मंत्रालय के पीएसयू बीईएल को एक से दो महीने में 30 हजार वेंटिलेटर तैयार करने को कहा गया है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!