मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 1 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 1 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 1 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 2 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 3 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 5 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 5 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 5 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 5 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 6 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 6 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 6 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 6 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 6 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 6 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 7 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 7 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 7 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 10 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति
छत्तीसगढ़

दान में ममता और अहमता को छोड़ेंगे तभी रिश्ते मजबूत होंगे: दीदी मां मंदाकिनी

रायपुर

तब तक दया, दान और दमन हमारे जीवन में नहीं उतरेंगे, जब तक हम सही अर्थों में दिए गए उपदेशों को समझेंगे नहीं या उसे ग्रहण नहीं करेंगे, ये हमारे ऊपर है कि किन अर्थों में उन्हें लेना चाहते है। तब तक जीवन में सुख, आनंद और कल्याण की प्राप्ति नहीं होगी। हर जीव परमात्मा का अंश है, जहां से निकले और वहीं जाकर विलीन हो जाए यही शरणागति है, तभी पूर्ण शांति मिलेगी। ममता और अहमता को छोड़ेंगे तभी रिश्ते मजबूत और स्थायी होंगे।

सिंधु भवन शंकरनगर में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को दीदी माँ मंदाकिनी ने ब्रम्हा जी द्वारा एक अक्षर  द पर दिए गए देवता, दानव और मानव के प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्होंने दिए गए उपदेश को किस अर्थ में लिया तब देवताओं ने कहा हमारे स्वभाव में जो वृत्तियां है उसका दमन करना चाहिए। दानव (राक्षसों) ने कहा कि स्वभाव से क्रूर और क्रोधी है इसलिए दया का प्रयोग करना चाहिए और अंत में मानव (मनुष्यों) ने कहा कि हम जन्मजात लोभी है इसलिए दान करना चाहिए। यह कोई एक जाति या वर्ण के लिए दिया गया उपदेश नहीं है बल्कि सभी के लिए आत्म निरीक्षण करने का है। रामचरित मानस में भी तो यही उपदेश दिया गया है।

मानस में दिए गए एक और उपदेश की व्याख्या करते हुए दीदी माँ मंदाकिनी ने कहा कि हमारे भीतर अधर्म, गुण और विकार भी तो है और सबसे प्रबल शत्रु है काम, क्रोध और लोभ। काम को मन में बिठाकर सुख की अनुभूति कर रहे है, अहम में क्रोध को छिपाकर स्वाभिमान की रक्षा कर रहे है और बुद्धि में लोभ को बसाकर संचय करने में ही लगे है। इस प्रकार जब आपने मन, बुद्धि और चित्त में इन शत्रुओं को बिठा रखा है,तो जीवन पर कैसे विजय प्राप्त कर सकेंगे, कैसे सफल होंगे? जीवन में सफल होना है तो दान करें, दया करें और गलत चीजों का दमन करें। इसे भी सूक्ष्मता से समझना होगा। दान देने का परिणाम क्या होना चाहिए? राजा दक्ष से बड़ा कोई दानी नहीं था उन्होंने अपनी बेटी सती का कन्यादान भगवान शंकर को किया, लेकिन यहां पर वे ममता से ऊपर उठ नहीं पाये। एक सभा में जब सारे लोग राजा दक्ष के सम्मान में खड़े हो गए लेकिन शंकर जी नहीं खड़े हुए, यही पर दक्ष को अपने पद का अभिमान आ गया। पद को मद में बदलने की देरी थी कि दान के सारे प्रतिफल चूर हो गए इसलिए गूढ़ मंत्र है कि दान में ममता के साथ अहमता का भी दान करना होगा।

आज क्यों टूट रहे हैं वैवाहिक संबंध
मानस मर्मज्ञ ने आधुनिक काल के वैवाहिक संबंधों पर बड़ा सवाल उठाया कि आज क्यों अल्प समय में वैवाहिक संबंध टूट रहे है। कुल, परिवार, संपन्नता देखकर ही तो बेटी का कन्यादान करते है, पर अपनी ममता और अहमता (अहंकार) को नहीं छोड़ पाते है और यही रिश्तों के टूटने का सबसे बड़ा कारण है। मैं और मेरा से ऊपर नहीं उठ पाते हैं।
दीदी माँ मंदाकिनी ने बताया कि भले ही उप निषेदों में दिए गए उपदेश या सूत्र कठिन है कह सकते है लेकिन रामचरित मानस में उसकी ही काफी सरल शब्दों में व्याख्या दी गई है। सृष्टि की आदिकाल से आज तक जोड़कर देख लें, सारी सृष्टि का बीज है राम नाम। जितने भी धर्म, शास्त्र, वेद, पुराण है उसका बीज है राम नाम। ये सारे उपदेश हम व आपके आत्म निरीक्षण के लिए है।