रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 4 मिनट पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 19 मिनट पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 19 मिनट पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 34 मिनट पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 34 मिनट पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 35 मिनट पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 1 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 1 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 2 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 2 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 2 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 2 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 3 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 3 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 3 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 4 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 4 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 4 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 5 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़

बस्तर से राहुल गांधी का एलान, किसानों का कर्जा माफ कर अग्निपथ योजना को बंद करेंगे

जगदलपुर.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जगदलपुर के लालबहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित जनसभा में केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब हमारी सरकार बनी तो हमने छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्जा माफ किया था। उनसे समर्थन मूल्य पर धान खरीदा था। अगर केंद्र में कांंग्रेस की सरकार बनी तो यही योजना देशभर में लागू करेंगे। किसानों का कर्जा माफ करेंगे। महिलाओं को सालान 1 लाख रुपये और युवाओं को रोजगार देंगे। अग्निपथ योजना बंद करेंगे। युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में जो भी शिक्षित हैं, चाहे उनके पास डिग्री हो डिप्लोमा। हम सबको अप्रेंटिसशिप का अधिकर देंगे। एक साल के लिए प्राइवेट कंपनी में,पब्लिक सेक्टर यूनिट में, सरकारी ऑफिसेज में बेरोजगार युवाओं को एक साल की नौकरी मिलेगी। उसमें उनकी ट्रेनिंग होगी। एक साल के लिए उनके बैंक अकाउंट में एक लाख दिया जाएगा। जो बेहतर काम किये रहेंगे उन्हें संस्थानों में पक्की नौकरी मिलेगी। अगर पीएम मोदी अरबपतियों को पैसा दे सकते हैं तो कांग्रेस भी गरीबों को पैसा दे सकती है। चुनाव जीतने के बाद हम महालक्ष्मी योजना लाएंगे, जो भी लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, सबकी लिस्ट बनेगी। हर परिवार से हम एक महिला को चुनेंगे। केंद्र में हमारी सरकार बनने पर महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने 8500 रुपये सरकार डालेगी। इस तरह सालाना सभी महिलाओं के खाते में एक लाख रुपये डाले जाएंगे। मतलब एक झटके में हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे। इससे करोड़ों लोगों को फायदा मिलेगा। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50% आरक्षण और जो महिलाएं आंगनबाड़ी और आशा में काम करती हैं। उनके वेज को दोगुना करेंगे। आज उनको जितना मिलता है चुनाव के बाद डबल मिलेगा।

दंतेश्वरी माता की जय, गंगा माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद हम जाति जनगणना कराएंगे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। इस चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया एलियांज लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ रही है,तो दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अडानी संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

'बीजेपी की सरकार में गरीबों को नहीं मिलती नौकरी'
बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार में गरीब लोगों को परमानेंट नौकरी नहीं मिलती। अमीर लोगों को सैलरी, पेंशन, मेडिकल, सब कुछ मिलता है। अगर गरीब लोग मनरेगा में काम करते हैं या फिर ठेकेदारी प्रथा में काम करते हैं। कभी भी उन्हें काम से निकाला जा सकता है। कांग्रेस की सरकार में सरकारी कंपनियों में, पब्लिक सेक्टर में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करेंगे। चाहे पब्लिक सेक्टर हो या सरकारी ऑफिस सबको परमानेंट नौकरी मिलेगी। आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 22 से 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रूपया कर्ज माफ किया है। 24 साल का मनरेगा का पैसा 22 से 25 लोगों का कर्जा माफ किया है पर वो किसानों का कर्जा माफ नहीं करते हैं। वह 22-25 लोगों का ही कर्ज माफ करते हैं।