रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 10 मिनट पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 11 मिनट पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 1 घंटे पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 1 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 2 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 2 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 2 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 2 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 2 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 2 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 3 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 3 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 3 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 3 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 4 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 4 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 4 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 4 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 4 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 4 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

रायपुर
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा' कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 विकास परियोजनाओं का शनिवार को डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिनमें 18,897 करोड़ रूपए की लागत वाली नौ परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15,530 करोड़ रूपए लागत की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कोयला मंत्रालय के अंतर्गत रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ रूपए की 'ओपन कास्ट परियोजना' (ओसीपी) छाल कोल हैंडलिंग संयंत्र, दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ रूपए की लागत के दीपका ओसीपी कोल हैंडलिंग संयंत्र, रायगढ़ क्षेत्र में 216.53 करोड़ रूपए की लागत के ओसीपी बरौद कोल हैंडलिंग संयंत्र लोकार्पण किया। तीनों परियोजनाओं से 'रैपिड लोडिंग सिस्टम' (त्वरित लदान प्रणाली) के माध्यम से लदान के समय में कमी आएगी और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम होगा।

अधिकारियों ने बताया कि मोदी ने इसके साथ ही नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत 907 करोड़ रूपए की लागत से राजनांदगांव जिले के नौ गांवों के 451 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 100 मेगावाट एसी/155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि मोदी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत 1,007 करोड़ रूपए की दो परियोजनाओं-अंबिकापुर से शिवनगर तक 52.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क और बनारी से मसनियाकला तक 55.65 किलोमीटर लंबी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-49) का लोकार्पण किया।

उन्होंने ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत 15,799 करोड़ रूपए की परियोजना- 'लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर संयंत्र-चरण एक' का लोकार्पण भी किया। यह परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है और 'सुपरक्रिटिकल' (सुपरक्रिटिकल बिजली संयंत्र पानी के महत्वपूर्ण बिंदु से ऊपर के तापमान और दबाव पर काम करते हैं) प्रौद्योगिकी पर आधारित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि साथ ही मोदी ने रेल मंत्रालय के अंतर्गत 583 करोड़ रूपए की दो परियोजनाओं का लोकार्पण किया जिसमें 280 करोड़ रूपए की लागत से भिलाई में 50 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र और 303 करोड़ रूपए की लागत से बिलासपुर-उसलापुर फ्लाईओवर का लोकार्पण शामिल है। सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना से रेलगाड़ियां चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जा सकेगा और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत रायगढ़ में 'लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर संयंत्र चरण-दो' का शिलान्यास किया। यह परियोजना क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगी। यह परियोजना आस-पास के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास और सामाजिक अधोसंरचना की उपलब्धता में और सुधार करेगी।