रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत अभी-अभी 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 28 मिनट पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 1 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 1 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 1 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 1 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 1 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 1 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 2 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 2 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 2 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 2 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 2 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 3 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 3 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 3 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 3 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 3 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 3 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 3 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा
राष्ट्रीय

4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। देश में आज रविवार, 22 नवंबर की सुबह हादसों के साथ हुई है। देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और राजस्थान में ऐसे कई बड़े हादसे हुए हैं,…

4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। देश में आज रविवार, 22 नवंबर की सुबह हादसों के साथ हुई है। देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और राजस्थान में ऐसे कई बड़े हादसे हुए हैं, जिनमें 28 लोगों की जान चली गई।

राजस्थान के कोटा में जहां सड़क हादसे में एक ही परिवार के लोगों की मौत हो गई। वहीं गुजरात के कच्छ में हुए सड़क हादसे ने आर्मी फैमिली के 7 लोगों की जिंदगी छीन ली।

देश में इन बड़े 4 राज्यों में 6 हादसे हुए हैं, जिनमें 28 लोगों की मौत हुई है। कहीं कार और ट्रक की टक्कर तो गई तो ड्राइवर की लापरवाही ने लोगों की जान ले ली।

राजस्थान में कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं।

इस घटना में तेज रफ्तार ‘क्रूजर’ गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि देर रात गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को झपकी लगने से ये हादसा हुआ।

पूरी खबर पढ़ें- राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी खड़े ट्रक से टकराई; एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

राजस्थान में ही शनिवार शाम एक और सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ट्रैवल टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल हैं, जिन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘यह गुजरात का एक ही परिवार है, जो गुजरात से रामदेवरा जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।’

पूरी खबर पढ़ें- राजस्थान: जोधपुर में कार और ट्रैवल टेम्पो की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 15 घायल

गुजरात के कच्छ जिले में भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर हो गई। ये हादसा इतना खतरनाक हुआ कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है।

पूरी खबर पढ़ें- गुजरात के कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक की कार से टक्कर, 7 लोगों की मौत

गुजरात के जूनागढ़ शहर में एक तेज रफ्तार कार पत्थर से टकराने के बाद पलट गई, जिसके बाद गाड़ी में आग लग गई। कार में आग लगने से तीन लोग की झुलसकर मौत हो गई।

जूनागढ़ में यह हादसा केशोद-बलागाम रोड पर खमिधाना गांव के पास हुआ। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कृष्णाबेन नाम की एक महिला को गंभीर हालत में केशोद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार की राजधानी पटना में आज रविवार सुबह करीब 4 बजे भयानक सड़क हादसा हुआ। बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो गाड़ी को तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी सामने आई है कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद बराती स्कॉर्पियो से अपने गांव लौट रहे थे।

पूरी खबर पढ़ें- पटना में बरात से लौट रही स्कॉर्पियो को हाइवा ने मारी टक्कर, 4 की मौत; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

फतेहपुर में बस कंडक्टर और यात्री की मौत

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर रविवार तड़के 3 बजे खतरनाक हादसा हुआ। खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर चौराहे पर ओवरटेक के चक्कर में आगे चल रहे आलू लादे ट्रक से टूरिस्ट बस टकरा गई। ये बस गाजियाबाद से वाराणसी जा रही थी।

बस में चालक व कंडक्टर समेत 40 लोग सवार थे। इस हादसे में कंडक्टर और एक यात्री की मौत हो गई है। वहीं 15 यात्री घायल हैं।