रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 56 मिनट पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 1 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 2 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 2 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 2 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 2 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 2 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 2 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 2 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 3 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 3 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 3 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 3 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 4 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 4 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 4 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 4 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 4 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 4 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 4 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा
छत्तीसगढ़

सुकमा में नक्सली और जवानों के बीच‌ मुठभेड़, एक माओवादी हुआ ढेर

सुकमा

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से नक्सलियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुकमा जिले के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक नक्सली की मारे जाने की खबर है। इस पूरी घटना की पुष्टि एसपी किरण चौहान ने की है। बताया जा रहा है कि सुकमा जिले के बुर्कलंका इलाके में डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। जहा बुर्कलंका में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी के जवानों को चिन्हित जगह पर रवाना किया गया था। जवानों को आता देख नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी नक्सली ऊपर गोली चलाई, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों के द्वारा की गई फायरिंग में एक नक्सली ढेर हो गया है। इलाके में सर्चिंग अभी आज तेज कर दिया गया है।‌ वही जवानों ने मृतक नक्सली का शव को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ करीब सुबह 5 बजे हुई है। जंगल से जवानों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद कर लिया है। अभी तक जवान जंगल में ही मौजूद हैं। 

शुक्रवार को नक्सलियों ने की थी 2 ग्रामीण की हत्या

बीते शुक्रवार को सुकमा जिले के गांव में नक्सलियों के द्वारा हमला करते हुए पुलिस का मुखबिर बताते हुए दो ग्रामीण की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर गांव को लोगों को पुलिस से दूर रहने की धमकी भी दी थी। वहीं इस हत्या के बाद पुलिस के द्वारा इलाके की छानबीन की गई, लेकिन तब तक नक्सली भाग निकले थे। 

दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सलियों से हुई मुठभेड़, जवानों ने नक्सलियों का कैंप किया तबाह
बस्तर

 बीजापुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई. जवानों ने नक्सलियों की मांद में घुसकर उनके कैंप को तबाह कर दिया. डीआरजी फोर्स आम दिनों की तरह सर्चिंग पर निकली थी. जवानों को सूचना मिली की बीजापुर और दंतेवाड़ा के बार्डर एरिया में 70 से 80 नक्सली कैंप में बैठक कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद जवानों की टीम ने जंगल के उस इलाके को घेर लिया. जवानों की टीम जैसे ही नक्सलियों के कैंप के पास पहुंची माओवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी.

जवानों ने नक्सलियों का कैंप किया ध्वस्त: डीआरजी और स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने माओवादियों के हमले का माकूल जवाब दिया. जवानों की घेराबंदी में फंसे नक्सली किसी तरह से मौके से भाग निकले. जवानों ने सर्च अभियान के बाद देखा कि माओवादियों ने छिपने के लिए कैंप बना रखा था. जवानों ने तुरंत नक्सलियों के कैंप को तबाह कर दिया. इलाके में जवानों की ओर से सघन सर्चिंग भी जारी है.

    बीजापुर और दंतेवाड़ा के जिला रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और सीआरपीएफ की विशिष्ट कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन की टीम मंगलवार को शुरू किए गए नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा थी. बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पिड़िया और इटावर गांवों की पहाड़ियों में प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी की गंगालूर क्षेत्र समिति के 70-80 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया. गश्ती दल की उपस्थिति को भांपते हुए माओवादियों ने इटावर गांव के पास अंधाधुंध गोलीबारी की. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद वे भाग गए. लेंड्रा-कोरचोली गांवों के जंगल के पास एक और मुठभेड़ हुई जब सुरक्षा बल लौट रहे थे तब माओवादी शिविर का भंडाफोड़ किया गया. माओवादी कैंप से वर्दी और सोलर लाइट के अलावा बहुत सारी दवाएं भी मिली. टीम ने जब मौके पर जाकर देखा तो खून के निशान वहां मिले. हमारी ओर से हुई गोलीबारी में कई नक्सली जख्मी हुए हैं. – जितेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, बीजापुर

बस्तर में चल रहा नक्सल विरोधी अभियान: बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में जवानों को लगातार सफलता मिल रही है. एक तरफ जहां नक्सली मुठभेड़ में ढेर हो रहे हैं वहीं नक्सली डर से सरेंडर भी कर रहे हैं. बस्तर के घने जंगल जो नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता था वहां भी जवान अब अपना कैंप बनाकर नक्सलियों को उखाड़ फेंकने के लिए आगे बढ़ रहे हैं.