\n\n\n\n\n\n
रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 12 मिनट पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 12 मिनट पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 13 मिनट पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 14 मिनट पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 1 घंटे पहले 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 1 घंटे पहले 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम 1 घंटे पहले EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद 2 घंटे पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं 2 घंटे पहले राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत 2 घंटे पहले ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती 3 घंटे पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 3 घंटे पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 3 घंटे पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार 3 घंटे पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 3 घंटे पहले तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित 3 घंटे पहले पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 4 घंटे पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 4 घंटे पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 4 घंटे पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा
राष्ट्रीय

‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी ने IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत की, जहाँ उन्होंने 'विकसित भारत' के लक्ष्य में संस्थान के 75 वर्षों के अनुभव की अहम भूमिका पर जोर दिया।IIT खड़गपुर…

‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को युवाओं से स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत से प्रेरणा लेकर जीवन की चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका डटकर मुकाबला करने और देश के विकास में अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करने का आह्वान किया।

बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे स्वभाव में ही है कि मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता। उन्होंने युवाओं को मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानने और उनसे आगे निकलने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने आईआईटी खड़गपुर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और बंगाल की गौरवशाली विरासत का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इस धरती ने विचारों को जन्म दिया है और राष्ट्रीय आंदोलनों को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिस स्थान पर आज देश का प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान खड़ा है, वहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों को नजरबंद करके रखा जाता था। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को उस दौर की कल्पना करने के लिए प्रेरित किया कि वहां बंद स्वतंत्रता सेनानी दिनभर किन विषयों पर चर्चा करते होंगे और देश की आजादी को लेकर क्या सोचते होंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आईआईटी खड़गपुर का परिसर केवल तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान का केंद्र नहीं है, बल्कि इसका अपना ऐतिहासिक महत्व भी है। इस भूमि पर स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों, संघर्षों और गतिविधियों की गूंज आज भी महसूस की जा सकती है। यह विरासत विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का मंत्र है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को संस्थान के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेते हुए देश के भविष्य को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने संस्थान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष स्मारक सिक्के का अनावरण भी किया। समारोह में प्रधानमंत्री ने संस्थान की यात्रा को याद करते हुए ‘विकसित भारत के लिए 75 आवाजें’ पहल के तहत 75 विद्यार्थियों से संवाद भी किया। इस कार्यक्रम के जरिए संस्थान की 75 वर्षों की यात्रा और देश के भविष्य के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया।

इससे पहले उन्होंने संस्थान की ओर से विकसित कम लागत वाली उन्नत चिकित्सा तकनीकों और दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने वाले नवाचारों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इन तकनीकों का उद्देश्य आम लोगों तक सस्ती और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है।

उल्लेखनीय है कि IIT खड़गपुर की स्थापना 1951 में हुई थी। यह देश का पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान है। तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में इस संस्थान ने देश को कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्यमी दिए हैं।

प्लेटिनम जुबली समारोह इसी गौरवशाली यात्रा का उत्सव है। समारोह में बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहेंगे।

क्या कोलाथुर में होगी एमके स्टालिन की वापसी? पूर्व सीएम को हराने वाले TVK विधायक के निधन के बाद उपचुनाव की अटकलें तेज