रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 2 मिनट पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 4 मिनट पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 5 मिनट पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 7 मिनट पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 27 मिनट पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 38 मिनट पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 1 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 1 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 1 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 1 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 1 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 1 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 1 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 1 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 2 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 2 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 2 घंटे पहले EPFO का नया विड्रॉल प्लान, SWP पर टैक्स का क्या होगा नियम? जानिए पूरी गणना 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 3 घंटे पहले 8th Pay Commission: कर्मचारियों ने रखीं 6% सालाना इंक्रीमेंट, OPS बहाली और DA मर्जर की मांगें 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? 3 घंटे पहले 8th Pay Commission: 2.1, 2.28 या 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी? EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम 3 घंटे पहले EPFO Pension: प्राइवेट नौकरी करने वालों को भी मिलेगी हर महीने पेंशन? जानिए क्या है पूरा नियम
राष्ट्रीय

कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। जेएम फाइनेंशियल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2027 के अंत तक वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें सामान्य होकर लगभग 70 डालर प्रति बैरल तक आ सकती हैं।इसका एक बड़ा कारण…

कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। जेएम फाइनेंशियल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2027 के अंत तक वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें सामान्य होकर लगभग 70 डालर प्रति बैरल तक आ सकती हैं।

इसका एक बड़ा कारण यह है कि गैर ओपेक प्लस देशों से आपूर्ति बढ़ने और चीन में तेल की मांग घटने से वैश्विक स्तर पर तेल की मांग और आपूर्ति के संतुलन में सरप्लस (अतिरिक्त आपूर्ति) की स्थिति बनने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन्वेंट्री (भंडार) फिर से भरने के चलते तेल की कीमतों में तेजी आने की संभावना कम है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें 70 डालर प्रति बैरल से नीचे आने पर चीन की ओर से खरीदारी बहुत धीमी गति से होने की उम्मीद है।

साथ ही, मौजूदा अमेरिकी प्रशासन के तहत अमेरिका द्वारा अपने स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार) को फिर से भरने की संभावना भी कम है।

इस बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर से होकर गुजरने वाले कच्चे तेल का प्रवाह युद्ध-पूर्व स्तर के लगभग 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

इसमें जोखिम उठाने वाले जहाजों, इराक और कुछ चीनी कार्गो को मिली छूट तथा सुरक्षित आवाजाही के लिए खाड़ी देशों द्वारा किए गए ट्रांजिट भुगतान (पारगमन शुल्क) ने मदद की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि डीजल की आपूर्ति में कमी से रिफाइनिंग मार्जिन और उत्पाद मार्जिन लंबे समय तक ऊंचे बने रह सकते हैं और 2027 के अंत तक इनके धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है।

अक्टूबर, 2026 में वैश्विक रिफाइनरी परिचालन फरवरी के स्तर से लगभग 50 लाख बैरल प्रतिदिन कम रहा और यह पश्चिम एशिया और चीन में कम कामकाज को दर्शाता है।

इसके अलावा, रिपोर्ट के अनुसार, 2026-27 की सर्दियों के दौरान वैश्विक स्तर पर एलएनजी की मांग अधिक बने रहने और कीमतें ऊंचे स्तर पर रहने की संभावना है।

हालांकि, अमेरिका और कतर से अतिरिक्त क्षमता आने से 2027 की दूसरी छमाही से बाजार में आपूर्ति बढ़ सकती है और कीमतों में नरमी आ सकती है।