रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 4 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 4 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 4 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 4 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 5 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 5 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 5 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 5 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 5 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 5 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 5 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 6 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 6 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 6 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 8 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 8 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 8 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 8 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 9 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 9 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राष्ट्रीय

देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है, कश्मीर में माहौल खराब करना चाहता है पाकिस्तान : सेना

नई दिल्ली
देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां हैं। जम्मू-कश्मीर में 5 सीटों पर चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान की नापाक हरकत दिख रही है। आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान चुनाव से पहले घाटी में आतंक फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश में है। हालांकि, सेना ने उनके इरादों को फेल कर दिया है। सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की नाकाम कोशिश देश में आम चुनाव से पहले कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने की पाकिस्तान की हताशा को प्रदर्शित करती है।

आतंकी कर रहे थे घुसपैठ की कोशिश
बता दें कि बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शुक्रवार को दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए जब वे कश्मीर में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।  सेना ने एक बयान में कहा, ''घुसपैठ रोधी अभियान के दौरान एलओसी के आसपास पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों से रुक-रुक कर गोलीबारी की गई। सेना ने कहा कि भारतीय सेना ने संयुक्त अभियान में कल घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया था।'' उन्होंने कहा कि उरी सेक्टर में एलओसी के पार घुसपैठ की योजना बनाने और उसका अंजाम देने वाले आतंकवादी समूहों के बारे में कई खुफिया एजेंसियों से पहले ही कई जानकारियां प्राप्त हुई थीं।

इन सूचनाओं और निगरानी के आधार पर घुसपैठ रोधी ग्रिड की समीक्षा की गई और उसे मजबूत किया गया। शुक्रवार तड़के उनकी निगरानी से पता चला कि आतंकवादियों का एक समूह नियंत्रण रेखा की ओर बढ़ रहा था। सेना ने कहा कि ‘‘हमारे बलों ने शत्रुतापूर्ण हरकतों पर लगातार नजर रखी और संपर्क स्थापित किया जिसके कारण भारी गोलीबारी हुई। जब अभियान चल रहा था, तब नियंत्रण रेखा के आसपास पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों से भी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी।'' उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान दो आतंकवादी मारे गये और दो एके राइफल, तीन मैगजीन, चार हथगोले, गोला-बारुद तथा अन्य सामग्रियां बरामद की गई।
 
अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान
सेना ने कहा कि आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश से पाकिस्तान की हताशा का पता चलता है कि जो शांतिपूर्ण कश्मीर घाटी में ऐसे समय में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है जब आम चुनाव होने वाले हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच तालमेल का प्रदर्शन करती है जो कश्मीर में शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बारामूला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान पांचवें चरण में 20 मई को होना है और यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के समीप होने के कारण बहुत संवेदनशील है। बारामूला संसदीय क्षेत्र में कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बारामूला के तीन जिले शामिल हैं और ये सभी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के साथ अपनी सीमाओं को साझा करते हैं।