मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 55 मिनट पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 1 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 1 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 2 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 2 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 5 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 5 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 5 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 5 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 5 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 6 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 6 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 6 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 6 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 6 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 7 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 7 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 7 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 10 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की सियासत तेज, ताम्रध्वज साहू बोले- भाजपा केवल चुनावी वादे करती है

महासमुंद.

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब दोनों ही पार्टी के नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं को साधने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू बागबाहरा के प्रवास पर रहे। बागबाहरा प्रवास के दौरान उनका खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में बाइक रैली निकालकर स्वागत किया गया। खल्लारी में पूर्व मंत्री व वर्तमान सांसद प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को कार्यकर्ताओं ने धान से तौला। जिसके बाद ताम्रध्वज साहू ने बागबाहरा के सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की।

इस दौरान खल्लारी विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। ताम्रध्वज साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुए आगामी लोकसभा में बड़ी बहुमत के साथ पार्टी को जीत दिलाने के लिए जोश भरा। इस दौरान ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह बता रहा है कि इस बार लोकसभा में वर्षों बाद महासमुंद लोकसभा में कांग्रेस का सांसद चुनकर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि 400 पार उनकी गारंटी है तो छत्तीसगढ़ से 11 सीट कम हो जाएंगी तो उन्हें क्या फर्क पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासन के झूठे और वादाखिलाफी बातों और कांग्रेस शासन के पांच साल के काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना हो या फिर बोनस वितरण या फिर पीएम आवास की राशि जारी करने की झूठी बातें, इसे जनता पहचान चुकी है। आज महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को ठगा गया है। हर वर्ग को राशि देने की बात कहकर अब उसमें नियम कानून लाया जा रहा है। ये जो वादे करते हैं, वह केवल चुनावी वादे होते हैं। चुनाव होने के बाद यह योजनाएं भी बंद हो जाएंगी।

ताम्रध्वज साहू ने यह भी कहा कि प्रत्याशी घोषणा को लेकर किसी में कोई नाराजगी नहीं है, जो नाराजगी थी वह प्रत्याशी घोषित होने के पहले थी। नाम घोषित होने के बाद अब सभी एक होकर पार्टी को जीत दिलाने में जुटे हैं। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने कहा कि एक बड़ा जीत का अंतर इस बार महासमुंद लोकसभा में देखने को मिलेगा। इसे लेकर खल्लारी की जनता पूरी तरह से तैयार है। खल्लारी ही नहीं, बल्कि महासमुंद लोकसभा में इस बार कांग्रेस को जीत मिलेगी। उन्होंने बाहरी प्रत्याशी की बात पर कहा कि भाजपा की यह बातें समझ से परे हैं। यह देश का चुनाव है और राष्ट्रीय नेता किसी भी लोकसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। उनके नेता भी दूसरे लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं तो वह क्या बाहरी हो गए। उन्होंने इस बार डेढ़ लाख के वोट के अंतर से जीत का दावा किया। वहीं, इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं, जिस दिन से प्रत्याशी की घोषणा हुई है उस दिन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

जिले के चारों विधानसभा में से दो विधानसभा में कांग्रेस के विधायक हैं, जो बड़ी लीड के साथ जीत कर आए हैं और दो विधानसभा में उनके विधायक नहीं हैं फिर भी कार्यकर्ता वहां पूरी तरह से तैयार हैं। एक प्लानिंग की तहत वे लोगों तक पहुंच रहे हैं। जिला स्तरीय बैठक हो चुकी है, ब्लॉक स्तरीय बैठक की शुरुआत खल्लारी से हुई है। इसके बाद बसना, महासमुंद और फिर सरायपाली में कार्यकर्ताओं की लगातार बैठक होगी। उन्होंने भीतरी घात को नकारते हुए कहा कि यह लोकसभा का चुनाव है और इसमें विधानसभा की सारी बातों को भुलाकर कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने में जुटे हुए हैं।