पीएम मोदी सभी राज्यों के सीएम के साथ 27 अप्रैल को करेंगे विडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

कोरोना संक्रमण के चलते देश को दूसरी बार किए गए लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राज्यो के मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार (27 अप्रैल) को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। दूसरी बार बढ़ाए गए लॉकडाउन की अवधि 3 मई को समाप्त हो रही है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 पर राज्य के हालत को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते देश को पहली बार लॉकडाउन का ऐलान पीएम मोदी ने 24 मार्च को किया था और 25 मार्च से तीन हफ्ते यानि 14 अप्रैल के लिए लॉकडाउन किया गया। लेकिन, लगातार कोरोना के नए आ रहे मामलों के देखने के बाद लॉकडाउन को 2 हफ्ते और बढ़ाकर इसे 3 मई तक किया गया है।

ऐसे में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह बैठक काफी अहम होने वाली है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!