शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 13 मिनट पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 41 मिनट पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 43 मिनट पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 44 मिनट पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 1 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 1 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 1 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 1 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 1 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 1 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 2 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 2 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 2 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 3 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 4 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 4 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 5 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 5 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
D-Bilaspur-Division

मीसाबंदियों को सम्मान निधि मिलने का रास्ता हुआ साफ

बिलासपुर

बिलासपुर के साथ ही प्रदेशभर के मीसाबंदियों और स्वजनों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) को वापस ले लिया है। याचिका वापस लेने के साथ ही अब मीसाबंदियों को सम्मान निधि मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है। वर्तमान में प्रदेश में 350 मीसाबंदी हैं जिनको सम्मान निधि का लाभ मिलेगा।

वर्ष 2018 में राज्य की सत्ता में कांग्रेस की वापसी के बाद राज्य शासन ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि को बंद करने के लिए नया अध्यादेश लाया और इसके जरिए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा जारी अध्यादेश को प्रभावहीन करते हुए मीसा बंदियों को सम्मान निधि बंद करने का आदेश जारी कर दिया था। राज्य शासन के फैसले के खिलाफ जानकी गुलाबणी सहित तकरीबन 50 मीसाबंदियों ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से पैरवी करते हुए महाधिवक्ता कार्यालय के विधि अधिकारियों ने शासन द्वारा लाए गए अध्यादेश का हवाला देते हुए इसे बंद करने की बात कही। इस पर कोर्ट ने शासन द्वारा रोकी गई सम्मान निधि तिथि से एरियर्स की राशि देने का निर्देश शासन को दिया था। मीसाबंदियों ने एक और याचिका दायर कर शासन द्वारा लाए नए अध्यादेश की वैधानिकता को चुनौती देते हुए पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जारी सम्मान निधि को नियमित रखने और एरियर्स की राशि की मांग की थी। इस पर हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता मीसाबंदियों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सम्मान निधि देने का निर्देश राज्य शासन को दिया था।

हाई कोर्ट के फैसले को राज्य शासन ने सुप्रीम कोर्ट में दी थी चुनौती
हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर कर चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही थी। वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में परिणाम कांग्रेस के प्रतिकूल आया। राज्य की सत्ता में वापसी के बाद भाजपा ने कांग्रेस सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को वापस लेने के साथ ही पूर्व में जारी अध्यादेश को प्रभावशील कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब पेश करते हुए एसएलपी को वापस लेने की जानकारी दी।

वर्ष 2008 में भाजपा सरकार ने लोक नायक जयप्रकाश नायक सम्मान निधि योजना की शुरुआत करते हुए मीसाबंदियों को सम्मान निधि देने का निर्णय लिया था। सम्मान निधि योजना के तहत पात्र मीसाबंदियों के लिए दो तरह का मापदंड बनाया गया था।आपातकाल के दौरान 19 महीने तक जेल में रहने वाले मीसाबंदियों को 25 हजार रुपये व इससे कम अवधि में जेल में रहने वाले मीसाबंदियों को 15 हजार रुपये मासिक सम्मान निधि देने की योजना बनाई थी। योजना बनाने के बाद अध्यादेश लाया गया था। अध्यादेश लागू होने के बाद प्रदेश के मीसाबंदियों को प्रति महीने सम्मान निधि दी जा रही थी।