रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 1 मिनट पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 35 मिनट पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 1 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 1 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 1 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 1 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 1 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 2 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 2 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 2 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 3 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 3 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 14 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 14 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 14 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 14 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 15 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 15 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 15 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन
Chhattisgarh

सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से घर की छत पर लगवाया सोलर पैनल, मोबाइल से रख रहे बिजली उत्पादन और खपत पर नजर रायगढ़, 26 नवम्बर 2026 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को बिजली बिल...

सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादक बने जतिन कुमार साव, बिजली बिल में आई बड़ी राहत

इम्पेक्ट न्यूज। रायगढ़। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से घर की छत पर लगवाया सोलर पैनल, मोबाइल से रख रहे बिजली उत्पादन और खपत पर नजर

रायगढ़, 26 नवम्बर 2026

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को बिजली बिल में राहत देने के साथ उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है। योजना से लाभान्वित होकर अब उपभोक्ता केवल बिजली का उपयोग करने वाले नहीं, बल्कि स्वयं बिजली उत्पादक भी बन रहे हैं। रायगढ़ जिले के ग्राम कसडोल निवासी जतिन कुमार साव इसका उदाहरण हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है, जिससे अब वे अपनी जरूरत के लिए बिजली का उत्पादन कर रहे हैं और बिजली बिल पर होने वाले खर्च में भी उन्हें काफी राहत मिली है।

जतिन कुमार साव बताते हैं कि सोलर पैनल लगने के बाद वे बिजली उपभोक्ता के साथ-साथ बिजली उत्पादक भी बन गए हैं। मोबाइल के माध्यम से उन्हें यह जानकारी मिलती रहती है कि उनके सोलर पैनल से कितनी बिजली का उत्पादन हो रहा है और घर में कितनी बिजली की खपत हो रही है। इससे बिजली के उपयोग और उत्पादन पर नजर रखना आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल लगवाने के बाद बिजली की खपत के लिए पहले की तुलना में काफी कम भुगतान करना पड़ रहा है।

सोलर पैनल लगाने का एक और लाभ बताते हुए उन्होंने कहा कि घर की पानी की टंकी के ऊपर पैनल लगवाया है। इससे टंकी पर सीधी धूप नहीं पड़ती और पानी भी अपेक्षाकृत ठंडा रहता है। इस योजना का लाभ मिलने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

1 लाख 8 हजार रुपये तक सब्सिडी, आसान बैंक ऋण की सुविधा

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से कुल 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही बैंक ऋण की आसान किश्तों की सुविधा भी उपलब्ध है। योजना के तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र से प्रतिमाह लगभग 120 यूनिट, दो किलोवाट से 240 यूनिट तथा तीन किलोवाट क्षमता के संयंत्र से लगभग 360 यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन और वेंडर चयन की सुविधा

योजना की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया गया है। इच्छुक नागरिक पीएम सूर्यघर पोर्टल, मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल की डिजिटल सेवाओं तथा टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से योजना की जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को स्वयं अधिकृत वेंडर का चयन करने की सुविधा भी दी गई है। सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ने से उपभोक्ताओं को बिजली खर्च में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का अवसर मिल रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता, आर्थिक बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।

स.क्र./170/ चंद्राकर