क्वारंटाइन पूरा कर चुके 4 हजार तबलीगी जमात सदस्यों को छोड़ने का आदेश… जिनके खिलाफ मामला वे पुलिस हिरासत में जाएंगे…

न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

दिल्ली के निजामुद्दीन के मरकज में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल उन 4 हजार तबलीगी जमातियों को छोड़ने का आदेश दिल्ली सरकार ने दिया है जिनका क्वेंरनटाइन पूरा हो चुका है। मरकज के धार्मिक समारोह के बाद कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बने तबलीगी जमात के सदस्यों को क्वारंटाइन सेंटर्स में रखा गया है।

एजेंसी के मुताबिक मरकज मामले में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं और जांच के लिए जिनकी आवश्यकता है, तबलीगी जमात के उन सभी सदस्यों को दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेजा जाएगा। इसके साथ ही, तबलीगी जमात के जिन सदस्यों की मरकज मामले में जांच के लिए आवश्यकता नहीं है, उन्हें उनके गृह राज्यों में वापस भेजा जाएगा।

IAS अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

पीएम नरेन्द्र मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करने के लिए सस्पेंड होने की वजह से चर्चा में आए कर्नाटक के IAS मोहम्मद मोहसिन को राज्य सरकार ने उनके एक ट्वीट को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  दरअसल मोहसिन ने ट्वीट किया था- केवल दिल्ली में 300 से अधिक ‘तब्लीगी हीरो’ देश की सेवा के लिए प्लाज्मा दान कर रहे हैं। लेकिन ‘गोदी मीडिया’ इन हीरो के मानवता कार्य को नहीं दिखाएगा।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!