एक लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण… दूरदर्शन के कैमरामैन की हत्या में था शामिल…

इम्पेक्ट न्यूज. दंतेवाड़ा।

आत्मसमर्पण करते हुए नक्सली लखमा

दूरदर्शन चैनल के कैमरामैन व 3 जवानों के हत्या में शामिल नक्सली ने किया आत्मसमर्पण। DIG – CRPF डीएन लाल और दंतेवाड़ा SP अभिषेक पल्लव के समक्ष किया आत्मसमर्पण।

आत्मसमर्पित नक्सली ताती लखमा पर था एक लाख का इनाम। मलंगीर एरिया कमेटी में सीएनएम कमांडर था ताती लखमा। लखमा विगत 2008 से था नक्सली संगठन से जुड़ा। हत्या, पुलिस पार्टी पर फायरिंग, आगजनी जैसे कई मामलों में शामिल था यह आत्मसमर्पित नक्सली।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!