रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज अभी-अभी ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 मिनट पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 3 मिनट पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 4 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 6 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 32 मिनट पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 1 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 1 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 1 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 1 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 1 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 2 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 2 घंटे पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 2 घंटे पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 2 घंटे पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज 2 घंटे पहले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज
Breaking News

शिक्षकों ने कहा हम जूम एप पर नहीं चला सकते क्लास… डायरेक्टर को बस्तर डीईओ ने लिखा पत्र… बहुत से सवालों के घेरे में है वेब शिक्षा…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

​स्कूल शिक्षा विभाग के वेब पोर्टल में कई खामियां तो पहले ही उजागर की जा चुकी हैं पर अब कुछ सवाल व्यवस्था से जुड़ी हुई हैं। इन सवालों का जवाब वास्तव में शासन को ही तलाशना होगा। विडियो कान्फरेंसिंग एप जूम को लेकर शिक्षकों में संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

देखें पत्र

बस्तर जिला के जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में स्पष्ट तौर पर स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक को पत्र लिखा है। जिसमें यह जानकारी दी गई है कि शिक्षकों ने जूम एप के खतरों को देखते हुए इसका उपयोग करने से इंकार कर दिया है। जिससे पढ़ई तुंहर द्वार में बाधा उत्पन्न हो गई हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विडियो कान्फरेंसिंग जूम एप को लेकर एडवाइजरी जारी की थी तो सीजी इम्पेक्ट ने बताया ​था कि इसी एप पर छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग की महती योजना पढ़ई तुंहर द्वार का संचालन किया जा रहा है।

इसी मसले पर एक न्यूज चैनल से बात करते हुए प्रमुख सचिव डा. आलोक शुक्ला ने इस मसले को हवा में यह कहकर उड़ा दिया था कि दो दूनी चार से एप को क्या हासिल होगा? आप इसी तथ्य से उनकी गंभीरता को पहचान सकते हैं। आखिरकार शिक्षकों द्वारा इस एप को अन इंस्टाल करने से अब समस्या खड़ा होने लगी है।

इसी मामले में हमारे कुछ और सवाल हैं मसलन सीजी स्कूल डॉट इन वेबपोर्टल पर पाठ्य सामग्री बिना स्वीकृत किए डलवाया जाना क्या उचित है? इम्पेक्ट को जानकारी मिली है कि इस पोर्टल में कंटेंट बनाने वालों को पैसा भी दिया जाने का विचार चल रहा है।

वैसे भी इस पोर्टल को लेकर विवाद खड़ा ही है कि इसके सारे डाटा निजी सर्वर पर जा रहे हैं। इसे निजी सर्वर से लेने के लिए किसी ईमेल आईडी को एडमिन बनाया गया है? इसके सर्वर का रिनीवल नहीं किए जाने पर इसमें उपलब्ध डाटा के बारे में स्कूल शिक्षा विभाग का क्या प्लान है?
असल में ये सारा खेल डाटा के लिए है। जिसमें इस सारे मटैरियल को आन लाइन क्लास में अथवा किसी एनजीओ के उपयोग में लगाने की प्रबल संभावना है।

कक्षा नवीं से 12 वीं के विद्यार्थी के लिए फिर से कंटेंट बनाने का निर्णय लिया जा चुका है। आने वाले दो सप्ताह में करीब 1200 से ज्यादा कंटेट बनाने का काम किया जाना है। सवाल ये है कि जब पहले से राज्य सरकार के पास अपना खरीदा हुआ एमबीडी कंपनी का कंटेंट है जिसको एससीईआरटी ने अप्रुव भी किया है फिर नया कंटेंट बनाने का बोझ टीचर पर क्यों? क्यों उन्हें लॉक डाउन में इस काम के लिए बुलाकर फिर से ऐसा काम करवाया जा रहा है जिसकी बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है।

एससीईआरटी कैसे इन कंटेंट को इतनी जल्दी अप्रुव करेगा? क्या इन टीचर्स को कंटेंट तैयार करने जैसे तकनीकी विषय पर कोई ट्रेनिंग दी गई है? अब नया शिगुफा है कि 40000 वर्चुअल स्कूल स्थापित किए जाएंगे?

प्रयोगशाल बन चुकी शिक्षा में यह समझा जाना आवश्यक है कि ये वर्चुअल स्कूल क्या है? इसको स्वीकृति कब मिली? इसमें क्या किया जाना है? किसे जिम्मेदारी सौंपी गई है?

बड़ा सवाल है कि क्या केवल शिक्षक और विद्यार्थी का वाट्सएप ग्रुप बना देना ही वर्चुअल स्कूल होता है? यदि ऐसा है तो पिछले दस साल में तो सभी कॉलेज और स्कूल में वर्चुअल स्कूल माने जाने चाहिए थे।

सूत्रों का दावा है कि शिक्षा​ विभाग में चल रहे इस पूरे कार्यक्रम में विभाग के जिन लोगों ने इनका साथ देने से मना किया उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई एवं वेतन वृद्धि रोकने की कोशिश की जा रही है।

बड़ी बात है कि इस वेब पोर्टल में 27 करोड़ से ज्यादा विजिटर दर्शाया जा रहा है। इसमें स्टूडेंट 16 लाख व 1.6 लाख शिक्षक पंजीकृत हुए हैं। तो ये 27 करोड़ लोग कौन हैं जो साईट देखने आ रहे हैं।

जबकि ना तो इसमें ​विद्यार्थी और ना ही शिक्षकों के पंजीकरण में किसी तरह की सिक्यूरिटी वेरिफिकेशन की व्यवस्था है ऐसे में इस दर्ज आंकड़े की विश्वसनीयता क्या है? कल यदि इसके आधार पर कोई असेसमेंट किया जाता है तो उसको किस आधार पर कोई असेसमेंट किया जा सकता है? यदि असेसमेंट नहीं हुआ तो प्रमाणिक कैसे माना जा सकता है?

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *