सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 6 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 7 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 7 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 7 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 7 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 7 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 8 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 8 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 8 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 8 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 9 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 9 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 9 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 10 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 10 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 10 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 11 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 11 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 11 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
छत्तीसगढ़

अरपा नदी में बच्चियों की मौत पर बिलासपुर हाईकोर्ट ने पूछा, अवैध खनन रोकने के लिए सरकार क्या कर रही?

बिलासपुर.

बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी में तीन बच्चियों की डूबने से हुई मौत के मामले में हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव खनिज को यह बताने को कहा है कि अवैध खनन रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है? इसके लिए क्या कार्ययोजना बनाई गई है? इस पर शपथपत्र के साथ जवाब देने को कहा गया है। वहीं एक दूसरी जनहित याचिका पर भी आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें नदी में गंदगी और अवैध खनन का मुद्दा उठाया गया। अगली सुनवाई जुलाई में रखी गई है।

कोर्ट ने यह भी कहा है कि सिर्फ पेनाल्टी से काम नहीं चलेगा, एफआईआर भी दर्ज कराएं। इससे पहले हाईकोर्ट ने बच्चियों की मौत के मामले में पहले भी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे जिस पर कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। बता दें कि 17 जुलाई 2023 को अवैध खनन से हुए गड्ढों में भरे पानी में डूबकर सेंदरी के पास तीन बच्चियों की मौत हुई थी। हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर इस मामले में सुनवाई शुरू की है। साथ ही अवैध खनन और अरपा नदी की दुर्दशा को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर भी सुनवाई चल रही है। डिवीजन बेंच ने सख्ती दिखाते हुए पूछा है कि नदी में अवैध खनन रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है। मुख्य सचिव और खनिज सचिव को इस संदर्भ में शपथपत्र के साथ जवाब देने भी कहा गया है। जनहित याचिका में कहा गया है कि अरपा नदी में अवैध उत्खनन जानलेवा साबित हो रहा है। रेत उत्खनन में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों की भी खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। याचिका में अरपा के किनारे पौधरोपण करने, अवैध घाटों को बंद करने की मांग की गई है। याचिका में अरपा नदी पर दोमुहानी से लेकर सेंदरी और घुटकू तक खनिज विभाग की मिलीभगत से रेत माफियाओं के द्वारा जगह-जगह गढ्ढे और खाई बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

इसके साथ ही अरपा नदी में स्वीकृत रेत घाटों के अलावा नदी के तट पर लम्बे समय से अनाधिकृत खुदाई की जा रही है। इसे लेकर अरपा अर्पण महाअभियान समिति ने एडवोकेट अंकित पाण्डेय के माध्यम से जनहित याचिका दायर की है। इसमें बताया गया कि नदी में पहले रेत उत्खनन नहीं होता था और शहर का जल स्तर बना हुआ था। लेकिन, राज्य बनने के बाद से लगातार बेतरतीब तरीके से उत्खनन हो रहा है, जिसके कारण जल स्तर 130 से 180 फीट नीचे चला गया है। याचिका में मुख्य रूप से शहर को जल संकट से बचाने के लिए सेंदरी, कोनी से लेकर देवरीखुर्द तक अरपा नदी में उत्खनन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। दोनों याचिकाओं की सुनवाई एक साथ चल रही है।