सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 7 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 7 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 7 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 7 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 7 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 7 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 8 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 8 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 9 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 9 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 9 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 9 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 9 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 10 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 10 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 10 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 11 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 11 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 11 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
छत्तीसगढ़

मंगलसूत्र पर कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन का निशाना, पीएम मोदी का बयान शर्मनाक और महिलाओं का अपमान

रायपुर.

लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन ने पत्रकारवार्ता में पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि मंगलसूत्र पर पीएम मोदी का दिया बयान शर्मनाक है। यह उनकी सोच को बताता है वह महिलाओं को हेयदृष्टि से देखते हैं। एक महिला होने के नाते मैं इसकी निंदा करती हूं। देश की मजबूत महिलाये हैं जो 1962 से इंदिरा गांधी ने ज्वेलरी और गहने तक आर्मी वाले को दे दिये थे। आर्मी वाले के नाम पे समर्पित किये थे।

प्रधानमंत्री का बयान बहुत ही छोटी और ओछी हरकत है। आप किसी का मंगलसूत्र के नाम से कम्पेय कर रहे हैं और मंगलसूत्र महिला का सुहाग होता है और महिला को हेय दृष्टि से देखने का अधिकार पूरे हिंदुस्तान में किसी को भी नहीं है न ही प्रधानमंत्री को है। पीएम मोदी ने पहले राजस्थान फिर अलीगढ़ में झूठ बोला अब छत्तीसगढ़ में झूठ बोलने आये हैं। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह भी रूक चुके हैं। सत्ताधारी लोग घबराये हुये हैं। आज तक के इतिहास में किसी कोई प्रधानमंत्री के बारे में इतनी ओछी और घटिया टिप्पणी नहीं की थी। प्रधानमंत्री की गरिमा को उस तरह से देखा नहीं कि एक प्रधानमंत्री के पद में रहते हुये दूसरे प्रधानमंत्री जिनका पूरा वर्ल्ड लोहा मानता था के बारे में स्तरहीन टिप्पणी करें। उन्होंने कहा कि साल 2008 में पूरा वर्ल्ड में आर्थिक मंदी थी, उस समय पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह थे,जिन्होंने ने अपने देश को बचाने का काम किया था। आज देश का प्रधानमंत्री झूठ बोल रहा है। उनके बारे में इससे ओछी हरकत कर रहा है। आज से पहले हमारे देश के किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया है। प्रधानमंत्री की गरिमा की रक्षा करनी चाहिये और इस तरह के झूठे और इस तरह के ओछी बाते पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में नहीं कहनी चाहिये।

रंजीत रंजन ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन चाहती है रिपोर्ट कार्ड लेकर आये 2014 से 2024 तक 10 सालों का। हम कांग्रेस का रिपोर्ट का कार्ड लेकर चल रहे हैं। 55 अपने सालो का। युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरी क्यों नहीं दे पाये? भारतीय जुमला पार्टी में महंगाई इतनी बढ़ी गयी है उसपे बात क्यों नहीं करते? नोटबंदी की थी उसके बारे में चर्चा क्यों नहीं करते? हिम्मत है तो बताये इस तरह की जीएसटी आपने क्यों लगायी? आज गैस सिलेंडर 1000 रु. मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में 4 महिने राज्य में सरकार चलाते हो गये। भाजपा कहती है 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे नहीं दिया। एमएसपी की बात कहकर आये थे 3100 रु. आज दो-दो किस्तो में देना पड़ रहा हैं। एक किस्त में क्यों नहीं दे रहे हैं? भाजपा की गारंटी 4 महीने में इस तरह से हो सकती है। लोकसभा चुनाव है और भारतीय जुमला पार्टी की क्या गारंटी है 2024 के चुनाव के बाद 3100 रु. का झुनझुना गायब हो जाये।