सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 7 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 7 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 7 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 8 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 8 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 8 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 8 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 8 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 8 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 8 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 8 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 8 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 8 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 8 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 9 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 9 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 9 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 9 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 9 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 9 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
छत्तीसगढ़

पाकिस्तान के वीडियो को रायपुर का बताने पर बवाल: BJP नेता ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाली वीडियो की लिंक, कहा- रायपुर के शादाणी दरबार में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, 3 के खिलाफ FIR…

Impact desk.

रायपुर के माना थाने में भाजपा के कुछ नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला फेक न्यूज़ को वायरल करने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने से जुड़ा हुआ है। जिन भाजपा नेताओं पर यह आरोप लगे हैं उनके नाम विजय जयसिंघानी, राजीव चक्रवर्ती और शिव जलम दुबे हैं। इनमें से विजय जयसिंघानी ने व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो लिंक शेयर किया था और शदाणी दरबार के संत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें ऐसे कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए। जहां पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हों। दरअसल, यह पाकिस्तान के कार्यक्रम का वीडियो था, जिसे रायपुर का बताकर ग्रुप में पोस्ट किया गया था।

पाकिस्तान समर्थन में नारेबाजी का दावा 
रायपुर के व्हाट्सएप ग्रुप में भाजपा नेता विजय जयसिंघानी ने एक वीडियो की लिंक और उसके कुछ कंटेंट फॉरवर्ड किए। इसमें लिखा था कि जिन शरणार्थियों को नागरिकता दी जा रही है, वे 14 अगस्त 2021 को शदाणी दरबार में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। वहां के राष्ट्रीय गीत को रायपुर में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों के बीच गा रहे हैं।

विजय ने इस पर शदाणी दरबार के संत के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की और यह भी कहा कि जहां पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हों, ऐसे कार्यक्रम में उन्हें नहीं जाना चाहिए। व्हाट्सएप ग्रुप के वायरल चैट के मुताबिक बाकी के दोनों नेता शुभ जलम दुबे और राजीव चक्रवर्ती ने भी समर्थन किया। ग्रुप के अन्य सदस्यों ने उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली इस पर भी आरोपी नहीं रुके।

पिछले साल पाकिस्तान में शूट किया गया था वीडियो
मामला उजागर होने के बाद शदाणी दरबार के पास माना कैंप में गली नंबर 2 में रहने वाले अमित चावला ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत कर दी। कारोबारी अमित ने माना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कहा कि इन नेताओं ने झूठी जानकारी फैलाई। वीडियो साल 2020 का है और पाकिस्तान में आयोजित एक कार्यक्रम का है। दरबार के धर्मगुरु युधिष्ठिर लाल देश और दुनिया में कई सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं।

अमित चावला ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने इस वीडियो को रायपुर और छत्तीसगढ़ का बताया जबकि ये पाकिस्तान का वीडियो है। धर्मगुरु पाकिस्तान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और वहीं पाकिस्तान का राष्ट्रीय गीत गाया गया था जैसे हिंदुस्तान में रह रहे लोग हिंदुस्तान का राष्ट्रीय गीत गाते हैं। यह सामान्य बात थी। अमित चावला ने पुलिस से मांग की है कि भ्रामक प्रचार कर के सामाजिक सौहार्द्र खराब करने वाले इन लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *