रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 27 मिनट पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 37 मिनट पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 1 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 1 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 11 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 12 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 12 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 12 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 13 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 13 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 13 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 13 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 13 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 13 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 14 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 14 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 14 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 15 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 15 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई
व्यापार

मस्क और अंबानी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की योजना पर कर सकते हैं काम

मुंबई
भारतीय बाजार में अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla को लेकर लगातार नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. बीते दिनों ख़बर आई थी कि टेस्ला भारत में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (Tesla Factory) लगाने के लिए जमीन तलाश रही है और इसके लिए कंपनी इसी महीने एक टीम भी भेजने वाली है. अब ख़बर आ रही है दो दिग्गज (टेस्ला और रिलायंस) हाथ मिलाने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Elon Musk की टेस्ला और Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक साथ मिलकर भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना पर बीतचीत कर रही हैं.
 

एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि, टेस्ला और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक ज्वाइंट वेंचर पर विचार कर रहे हैं. इस मामले में बातचीत शुरुआती दौर में है और यदि सबकुछ ठीक रहा तो दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना पर काम कर सकती हैं. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, हालांकि, बातचीत अभी शुरुआती चरण में है और एक महीने से अधिक समय से चल रही है.

क्या ऑटो सेक्टर में उतरेगा रिलायंस?

इस रिपोर्ट में जिस व्यक्ति की बातचीत को आधार बनाया गया है उसके अनुसार इसे रिलायंस की ऑटो सेक्टर में एंट्री नहीं समझा जाना चाहिए. हालांकि अभी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की भूमिका अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन रिलायंस भारत में टेस्ला के लिए प्लांट लगाने के मामले एक बेहतर इकोसिस्टम तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

भारत के लिए Tesla का प्लान:

Tesla ने कथित तौर पर भारत में अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए 2 बिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है. जिसमें गुजरात और महाराष्ट्र सहित कुछ राज्य टेस्ला के प्लांट के लिए रेस में है. हालाँकि महाराष्ट्र अपनी बंदरगाह सुविधाओं के कारण पसंदीदा स्थान के रूप में उभर सकता है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

रिपोर्ट में आगे संकेत दिया गया है कि प्लांट के लोकेशन को अंतिम रूप देने और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के साथ संभावित ज्वाइंट वेंचर पर चर्चा करने के लिए टेस्ला के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम जल्द ही भारत दौरा कर सकती है.

अब तक क्या है अपडेट:

Tesla की इंडिया एंट्री का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा है और बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और पीएम मोदी की मुलाकात ने इस चर्चा को और भी हवा दी थी. कुछ दिनों पहले फाइनेंशियल टाइम्स (FT) की रिपोर्ट में कहा गया कि, टेस्ला इस महीने भारत में एक टीम भेजने की योजना बना रहा है. ये टीम यहां पर कंपनी के फैक्ट्री के लिए जमीन तलाशने का काम करेगी.

हाल ही में भारत सरकार ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए एक नई पॉलिसी तैयार किया था. जिसके तहत भारत ने कम से कम 500 मिलियन डॉलर का निवेश करने और लोकल मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों को इंपोर्ट ड्यूटी में रियायत दी जाएगी. भारत सरकार के इस नीतिगत बदलाव ने टेस्ला को भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया है.

Tesla अपने इस नए प्लांट के लोकेशन पर सावधानीपूर्वक विचार कर रही है. हालांकि अभी कोई जगह फाइनल नहीं हुई है, लेकिन टेस्ला प्लांट (Tesla Factory) के लिए संभावित लिस्ट में महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे ऑटोमोटिव हब वाले राज्यों पर फोकस किया जा सकता है.