viral news

केजरीवाल के सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोअर्स… CM भूपेश बघेल, योगी, ममता समेत अन्य मुख्यमंत्री कितने चर्चित?… और इस सीएम के तो ट्विटर अकाउंट ही नहीं…

इम्पैक्ट डेस्क.

एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद से ट्विटर की काफी चर्चा हो रही है। मस्क हर रोज नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। ब्लू टिक, यलो टिक से लेकर यूजर्स से पैसा वसूलने तक की खबरें आ रहीं हैं। दुनिया में भारत तीसरे नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा ट्विटर का यूज होता है।

statista.com की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कुल सात करोड़ 69 लाख यूजर्स हैं। दूसरे नंबर पर जापान है। यहां पांच करोड़ 89 लाख ट्विटर यूजर्स हैं। भारत की बात करें तो यहां कुल दो करोड़ 36 लाख लोग ट्विटर यूज करते हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर नेता, अभिनेता और आम लोग तक इसमें शामिल हैं।

आज हम आपको देश के मुख्यमंत्रियों के ट्विटर अकाउंट के बारे में बताएंगे। सबसे ज्यादा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ट्विटर फॉलोअर्स हैं। आइए जानते हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कितने फॉलोअर्स हैं?

योगी आदित्यनाथ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22.8 मिलियन यानी दो करोड़ 28 लाख फॉलोअर्स हैं। 2015 में योगी आदित्यनाथ का ट्विटर पर अकाउंट बना था। सीएम योगी ने 52 लोगों को फॉलो किया है।

अरविंद केजरीवाल: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के 26.7 मिलियन यानी दो करोड़ 67 लाख फॉलोअर्स हैं। 2011 में ट्विटर पर अकाउंट बनाने वाले केजरीवाल ने 216 लोगों को फॉलो किया है। 

शिवराज सिंह चौहान : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2013 में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। चौहान के अभी 80 लाख 80 हजार फॉलोअर्स हैं। खुद सीएम शिवराज 394 लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। 

नीतीश कुमार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्विटर अकाउंट पर कुल 80 लाख फॉलोअर्स हैं। नीतीश कुमार ने 2010 में ट्विटर पर अकाउंट बनाया था और अभी 43 लोगों को फॉलो करते हैं।

ममता बनर्जी : अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 70 लाख ट्विटर फॉलोअर्स हैं। 2014 में ममता ने ट्विटर पर अकाउंट बनाया था। अभी वह कुल 47 लोगों को फॉलो करती हैं।

अशोक गहलोत : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्विटर पर कुल 40 लाख तीस हजार फॉलोअर्स हैं। गहलोत ने 2011 में अपना अकाउंट बनाया था। खुद गहलोत 106 लोगों को फॉलो करते हैं।

नवीन पटनायक : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 2015 में ट्विटर पर एक्टिव हुए थे। अभी उनके 30 लाख 50 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि खुद पटनायक ने 21 लोगों को फॉलो कर रखा है। 

एमके स्टालिन : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 2013 से ट्विटर पर एक्टिव हैं। स्टालिन के अभी तीस लाख 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। स्टालिन ने खुद 88 लोगों को फॉलो कर रखा है। 

वाईएस जगनमोहन रेड्डी: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के ट्विटर पर कुल 2.4 मिलियन यानी 24 लाख फॉलोअर्स हैं। जगन मोहन ने ट्विटर पर  2015 में अपना अकाउंट बनाया था। रेड्डी ने कुल 15 लोगों को फॉलो किया है। 

मनोहर लाल खट्टर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 2011 से ट्विटर पर हैं। खट्टर के अभी 20.2 लाख फॉलोअर्स हैं। हरियाणा के सीएम खुद 465 लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं। 

हिमंता बिस्वा सरमा: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के ट्विटर अकाउंट पर कुल 18 लाख फॉलोअर्स हैं। सरमा ने ट्विटर पर 2010 में अकाउंट बनाया था और अभी 127 लोगों को फॉलो करते हैं। 

भगवंत मान सिंह : पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान सिंह 2010 से ट्विटर पर एक्टिव हैं। मान सिंह के अभी 10 लाख 20 हजार ट्विटर फॉलोअर्स हैं। खुद मान सिंह 246 लोगों को फॉलो करते हैं। 

पिनराई विजयन : केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने ट्विटर पर 2014 में ही अपना अकाउंट बनाया लिया था। विजयन के अभी 10 लाख फॉलोअर्स हैं। खुद विजयन केवल 19 लोगों को फॉलो करते हैं। 

हेमंत सोरेन : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2018 में ट्विटर पर अकाउंट बनाया था। अभी सोरेन के नौ लाख 82 हजार फॉलोअर्स हैं। झारखंड के सीएम सोरेन ने 392 लोगों को फॉलो कर रखा है। 

एकनाथ शिंदे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी ट्विटर पर काफी एक्टिव करते हैं। शिंदे के अभी नौ लाख 68 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं, शिंदे 26 यूजर्स को फॉलो करते हैं। 

भूपेश बघेल : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्विटर पर कुल आठ लाख 20 हजार फॉलोअर्स हैं। बघेल ने 2016 में अकाउंट बनाया था और अभी 189 लोगों को फॉलो करते हैं। 

भूपेंद्र पटेल: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के ट्विटर अकाउंट पर कुल चार लाख 56 हजार फॉलोअर्स हैं। भूपेंद्र ने 2017 में अपना अकाउंट बनाया था और अभी 568 लोगों को फॉलो करते हैं। 

पुष्कर सिंह धामी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2009 से ट्विटर पर एक्टिव हैं। धामी के अभी तीन लाख 15 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। खुद धामी 283 लोगों को फॉलो करते हैं।

बसवराज बोम्मई : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 2015 में ट्विटर पर अकाउंट बनाया था। अभी बोम्मई के कुल चार लाख 17 हजार फॉलोअर्स हैं। खुद बोम्मई 127 लोगों को फॉलो करते हैं। 

पेमा खांडू: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के ट्विटर अकाउंट पर दो लाख 56 हजार फॉलोअर्स हैं। खांडू ने 2016 में अकाउंट बनाया था। सीएम खांडू कुल 609 लोगों को फॉलो करते हैं। 

एन. बीरेन सिंह : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने 2017 में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। बीरेन सिंह के अभी एक लाख 85 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि खुद वह 39 लोगों को फॉलो करते हैं। 

कोनार्ड संगमा :  मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने 2015 में ट्विटर जॉइन किया था। अभी संगमा के एक लाख 57 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। संगमा ने 255 लोगों को फॉलो किया हुआ है। 

प्रमोद सावंत: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के ट्विटर अकाउंट पर कुल एक लाख 30 हजार फॉलोअर्स हैं। प्रमोद ने 2016 में ट्विटर पर अकाउंट बनाया था और अभी 325 लोगों को फॉलो करते हैं। 

नेफ्यू रियो : नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो भी ट्विटर पर काफी एक्टिव करते हैं। रियो ने 2018 में अकाउंट बनाया था और अभी उनके 89 हजार फॉलोअर्स हैं। रियो खुद 61 लोगों को फॉलो करते हैं। 

जोरामथांगा : मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा भी ट्विटर के यूजर हैं। जोरामथांगा के अभी 82 हजार 900 फॉलोअर्स हैं। वह खुद 105 लोगों को फॉलो करते हैं। 

मानिक साहा : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा के 32 हजार 600 ट्विटर फॉलोअर्स हैं। साहा ने 2020 में ही अपना अकाउंट बनाया था। अभी वह 246 लोगों को फॉलो करते हैं। 

सुखविंदर सिंह सुक्खू : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 25 हजार फॉलोअर्स हैं। सुक्खू ने 2016 में ट्विटर पर अकाउंट बनाया था। हिमाचल के सीएम सबसे ज्यादा 3,277 लोगों को फॉलो करते हैं।  

प्रेम सिंह तमांग : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग 2019 से ट्विटर पर हैं। देशभर के मुख्यमंत्रियों में तमांग के सबसे कम 14 हजार फॉलोअर्स हैं।  खुद तमांग 49 लोगों को फॉलो करते हैं। 

के. चंद्रशेखर राव : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव खुद ट्विटर पर नहीं हैं। तेलंगाना मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल से ही उनकी तरफ से दी गई सूचनाएं ट्विट की जाती हैं। तेलंगाना मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर 10 लाख 50 हजार फॉलोअर्स हैं।