शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 6 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 6 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 6 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 6 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 6 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 6 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 6 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 6 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 6 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 6 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 7 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 7 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 7 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 7 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 8 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 8 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 8 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 8 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 9 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 9 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राजनीति

ममता बनर्जी ने कहा- केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को चुन-चुन कर निशाना बना रही

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि एनआईए, सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को चुन-चुन कर निशाना बना रही हैं, जबकि वे कांग्रेस या सीपीआई-एम नेताओं की जांच नहीं करती। मुख्यमंत्री ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के समर्थन में नादिया जिले के कृष्णानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनआईए ने हावड़ा में हमारे 15 समर्थकों को गिरफ्तार किया, जबकि ईडी और सीबीआई रोजाना हमारी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पीछा कर रहे हैं। लेकिन केंद्रीय एजेंसीयां कांग्रेस या सीपीआई (एम) के एक भी नेता की जांच नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ एक साथ हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने विपक्षी इंडिया गठबंधन के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यहां तक कि गठबंधन का नाम भी मेरे सुझाव के मुताबिक ही था। लेकिन पश्चिम बंगाल में सीपीआई-एम और कांग्रेस का हमारे खिलाफ बीजेपी के साथ समझौता है। सीपीआई-एम को वोट देने का मतलब बीजेपी को वोट देना है।

कैश फॉर क्वेरी के आरोप में संसद से निष्कासित महुआ मोइत्रा के समर्थन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया और लोकसभा से निष्कासित किया गया। वह संसद के पटल पर अपनी बात मजबूती से रख रही थीं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में महुआ मोइत्रा से जुड़े विभिन्न स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता के आवास पर भी छापेमारी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके माता-पिता का महुआ मोइत्रा की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी उन्हें परेशान किया गया। उनका एकमात्र लक्ष्य किसी भी कीमत पर महुआ मोइत्रा को परेशान करना था। लेकिन मुझे विश्वास है कि वह यह चुनाव जीतकर उचित जवाब देंगी। इस महीने की शुरुआत में माथे की चोट से उबरने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की यह पहली सार्वजनिक रैली थी।