शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 4 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 5 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 5 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 5 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 5 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 5 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 5 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 5 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 5 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 5 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 5 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 5 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 5 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 6 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 6 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 6 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 7 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 7 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 7 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 7 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राजनीति

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इतने सारे नेता एक मंच पर इस देश को बचाने के लिए, एक मंच पर आए हैं, मोदी जी तानाशाही विचारधारा वाले हैं

नई दिल्ली
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी दल गठबंधन ‘इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की मेगा रैली का आयोजन हो रहा है। इस रैली में  शिरकत के लिए राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, तेजस्वी यादव, शरद पवार और उद्धव ठाकरे समेत कई नेता मंच पर मौजूद हैं। रैली में मंच से बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि दो बहनें हिम्मत से लड़ रही हैं तो भाई कैसे पीछे रहेंगे। इसके बाद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी मंच से रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपका केजरीवाल शेर है, क्या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

मोदी जी तानाशाही विचारधारा वाले- खरगे
रामलीला मैदान में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इतने सारे नेता एक मंच पर इस देश को बचाने के लिए, देश की एकता, लोकतंत्र को बचाने और संविधान को बचाने के लिए एक मंच पर आए हैं। मोदी जी तानाशाही विचारधारा वाले हैं। खड़गे ने बताया कि जब पीएम मोदी से उनकी मुलकात हुई तो उन्हें बताया कि देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहा है और कांग्रेस के खाते में जो पैसे थे वो पहले ही चोरी हो गए हैं। खड़गे ने बताया कि 3,567 करोड़ रुपये की पेनल्टी हमपर लगाई है। खरगे ने दावा किया, ‘‘आरएसएस जहर की तरह है। अगर आप इसको चाटकर देखेंगे तो भी मरेंगे, पीएंगे तो भी मरेंगे।'' उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए सबको एकजुट होना पड़ेगा।
 
मोदी चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे
INDIA गठबंधन की 'महारैली' को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "आज कल IPL के मैच चल रहे हैं। आप सबने मैच फिक्सिंग शब्द सुना है। उन्होंने कहा किस तरह से मैच में बेइमानी करके मैच जीता है। हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है। अंपायर मोदी जी ने चुना है। मोदी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ये जो उनका 400 पार का नारा है वो बिना मैच फिक्सिंग के 80 पार नहीं हो सकता है।

'नेताओं को जेल में डाला जा रहा'
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे सभी बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। चुनाव के बीच में देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के बैंक अकाउंट बंद कर दिए। हमारे सारे संसाधनों को बंद कर दिया गया। ये कैसा चुनाव हो रहा है? नेताओं को जेल में डाला जाता है। ये मैचफिक्सिंग करने की कोशिश की जा रही है। ये मैचफिक्सिंग पीएम मोदी और हिंदुस्तान के 3-4 सबसे बड़े अरबपति मिलकर कर रहे हैं।

'ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है'
कांग्रेस नेता ने कहा हिंदुस्तान के संविधान को हिंदुस्तान की गरीब जनता के हाथ से छीनने के लिए ये मैचफिक्सिंग की जा रही है। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन ये हिंदुस्तान नहीं बचेगा। ये जो संविधान है हिंदुस्तान की जनता की आवाज है। यही इनका(भाजपा) लक्ष्य है। ये सोचते हैं कि धमकाकर और डराकर पुलिस, CBI, ED, IT के साथ देश चलाया जा सकता है। आप हिंदुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकते हो। इस आवाज को कोई नहीं दबा सकता। ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है।"

अरविंद केजरीवाल ने दी छह गारंटी
रामलीला मैदान में महारैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जेल से उनका संदेश पढ़ा। सुनीता केजरीवाल ने कहा, ''मैं आज वोट नहीं मांग रही हूं। मैं 140 करोड़ भारतीयों को नया भारत बनाने के लिए आमंत्रित करती हूं। भारत हजारों साल पुरानी सभ्यता वाला एक महान देश है। मैं मां के बारे में सोचती हूं जेल के अंदर से भारत और वह दर्द में है। आइए एक नया भारत बनाएं। अगर इंडिया एलायंस को मौका दिया जाए तो हम एक नया भारत बनाएंगे। सीएम का संदेश के पढ़ते हुए सुनीता केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने देश को छह गारंटी दी है।