Friday, January 23, 2026
news update
puja-path

आज से महापर्व छठ शुरू : जानें डूबते व उगते सूर्य को कब दिया जाएगा अर्घ्य, देखें टाइमिंग…

इम्पैक्ट डेस्क.

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। पहले दिन इस पर्व में नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ इस त्योहार का समापन होता है। इस पर्व में भगवान सूर्य व छठी माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। छठ व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है। मान्यता है कि छठ व्रत करने से संतान की प्राप्ति, संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि व लंबी आयु प्राप्त होती है।

षष्ठी तिथि कब से कब तक: षष्ठी तिथि 18 नवंबर 2023 को सुबह 09 बजकर 18 मिनट से प्रारंभ होगी औौर 19 नवंबर 2023 को सुबह 07 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी।
छठ पूजा कैलेंडर 2023:
छठ पूजा का पहला दिन: नहाय-खाय- 17 नवंबर, शुक्रवार
छठ पूजा का दूसरा दिन: खरना- 18 नवंबर, शनिवार
छठ पूजा का तीसरा दिन: छठ पूजा, संध्या अर्घ्य, रविवार
छठ पूजा का चौथा दिन: उषा अर्घ्य, सोमवार
खरना का शुभ मुहूर्त 2023: खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 46 मिनट और सूर्यास्त का समय शाम 05 बजकर 26 मिनट है। हालांकि अलग-अलग स्थानों में सूर्यास्त व सूर्योदय का समय भिन्न हो सकता है।

छठ पूजा 2023 पर संध्या अर्घ्य का समय: छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन व्रती घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। संध्या अर्घ्य हमेशा सूर्यास्त के समय दिया जाता है। छठ पूजा के दिन यानी 19 नवंबर को संध्या अर्घ्य का समय शाम 05 बजकर 25 मिनट है। इस दिन सूर्योदय समय सूर्य को अर्घ्य देने का समय सुबह 06 बजकर 46 मिनट है। 

छठ पूजा पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय- छठ पूजा का चौथा दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने और व्रत पारण का होता है। इस साल छठ पूजा व्रत का पारण 20 नवंबर को किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर होगा। ऐसे में उगते सूर्य को अर्घ्य सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर दिया जाएगा। इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 05 बजकर 26 मिनट है।

error: Content is protected !!