मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 1 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 1 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 2 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 3 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 3 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 5 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 5 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 5 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 6 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 6 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 6 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 6 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 6 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 6 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 6 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 8 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 8 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 8 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 10 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति
व्यापार

ल्यूपिन ने जेफरी किंडलर और अल्फोंसो ‘चिटो’ ज़ुलुएटा को स्वतंत्र निदेशक किया नियुक्त

ल्यूपिन ने जेफरी किंडलर और अल्फोंसो ‘चिटो’ ज़ुलुएटा को स्वतंत्र निदेशक किया नियुक्त

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड का आईपीओ 15 से 17 मई तक खुलेगा

फिच ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की रेटिंग ‘बीबी+’ पर रखी बरकरार

नई दिल्ली
दवा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड ने फाइजर के पूर्व चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफरी किंडलर और अल्फोंसो ‘चिटो’ जुलुएटा को अपने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है।

ल्यूपिन ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि किंडलर वर्तमान में निजी स्वामित्व वाली जैव प्रौद्योगिकी कंपनी सेंट्रेक्सियन थेरेप्यूटिक्स के सीईओ, ब्लैकस्टोन के वरिष्ठ सलाहकार, एआरटीआईएस वेंचर्स में परिचालन साझेदार और जीएलजी इंस्टीट्यूट के वैश्विक प्रमुख हैं।

कंपनी के अनुसार, उनके पास दुनिया की कुछ सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों में नेतृत्व के पदों पर सेवाएं देने का चार दशकों से अधिक का व्यावसायिक अनुभव है। इनमें फाइजर भी शामिल है, जहां उन्होंने चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम किया। साथ ही मैकडॉनल्ड्स कॉर्पोरेशन और जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी में भी उन्होंने सेवाएं दी।

ल्यूपिन के अनुसार, जुलुएटा वर्तमान में इंटरफार्मा इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के निदेशक मंडल के गैर-कार्यकारी चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। इंटरफार्मा इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड एशिया के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा समूहों में से एक ज़ुएलिग फार्मा की नियंत्रक कंपनी है।

ल्यूपिन की मुख्य कार्यपालक अधिकारी विनीता गुप्ता ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य सेवा संस्थानों के निर्माण में उनका (किंडलर और जुलुएटा का) व्यापक अनुभव, हमारे उद्योग का रणनीतिक दृष्टिकोण तथा उभरते वैश्विक औषधि परिदृश्य की गहरी समझ, हमें आने वाले वर्षों में अपनी वद्धि योजनाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाएगी।’’

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड का आईपीओ 15 से 17 मई तक खुलेगा

नई दिल्ली
 कनाडा स्थित फेयरफैक्स समूह द्वारा समर्थित कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड 15 मई को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में है।

आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, निर्गम 15 से 17 मई तक खुलेगा। एंकर (बड़े) निवेशक 14 मई को बोली लगा पाएंगे।

गो डिजिट के प्रस्तावित आईपीओ में 1,125 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर हैं। इसके अलावा प्रवर्तक गो डिजिट इन्फोवर्क्स सर्विसेज और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 5.47 करोड़ इक्विटी शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

गो डिजिट इन्फोवर्क्स सर्विसेज के पास वर्तमान में कंपनी की 83.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी इस कंपनी के निवेशकों में शामिल हैं। वे आईपीओ में कोई शेयर नहीं बेच रहे हैं।

कंपनी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड से आईपीओ लाने की मंजूरी मार्च में मिल गई थी।

फिच ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की रेटिंग ‘बीबी+’ पर रखी बरकरार

नई दिल्ली
फिच रेटिंग्स ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसी बैंक की रेटिंग ‘बीबी+’ पर बरकरार रखी है।

एजेंसी ने रेटिंग की घोषणा करते हुए इन बैंक में सहायक परिचालन परिवेश और इनके व्यापक घरेलू फ्रेंचाइजी होने का हवाला दिया।

वैश्विक एजेंसी ने दो अलग-अलग बयान में भारत स्थित एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की दीर्घकालिक जारीकर्ता डिफ़ॉल्ट रेटिंग (आईडीआर) को ‘बीबी+’ पर बरकरार रखा है। बैंकों की सरकारी सहायता रेटिंग (जीएसआर) को ‘बीबी+’ तथा व्यवहार्यता रेटिंग (वीआर) को ‘बीबी’ पर बरकरार रखा गया है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारत की मध्यम अवधि में मजबूत वृद्धि क्षमता के कारण उसे परिचालन परिवेश के सहायक होने की उम्मीद है। निवेश संभावनाओं के दम पर 2024 में जीडीपी वृद्धि सात प्रतिशत और 2025 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

एक्सिस बैंक के संबंध में फिच ने कहा कि बैंक की वृद्धि की इच्छा क्षेत्र के औसत से ऊपर रहने की संभावना है। यहां तक की यह अन्य बड़े निजी बैंकों के समान है।

आईसीआईसीआई बैंक के बारे में फिच ने कहा कि वह इसकी आय तथा लाभप्रदता स्कोर पर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखता है, क्योंकि उसे उम्मीद है कि लाभप्रदता पिछले वर्षों की तुलना में उच्च स्तर पर बनी रहेगी।